May 22, 2024 : 5:19 AM
Breaking News
मनोरंजन

एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि रिया चक्रवर्ती ने खुद सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू को फोन करके बुलाया था और कहा था कि उनके बीच झगड़ा हुआ है। झगड़े के चलते ही रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था।

  • रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक्ट्रेस अभिनेता का घर नहीं छोड़ना चाहती थी
  • मानशिंदे के मुताबिक, अप्रैल 2019 में सुशांत की बहन प्रियंका ने शराब के नशे में रिया के साथ बदसलूकी की थी

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए नया और हैरान करने वाला दावा किया है। एक अंग्रेजी मैगजीन से हुई मानशिंदे की बातचीत के मुताबिक, मौत से पहले सुशांत बहुत परेशान थे। वे लगातार रो रहे थे और अपने परिवार को साथ रहने के लिए बुला रहे थे। 8 जून को जब उनकी बड़ी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गईं तो अभिनेता ने रिया को उनके घर भेज दिया था।

‘सुशांत अपने परिवार को मुंबई बुला रहे थे’

इंडिया टुडे से बातचीत में मानशिंदे ने कहा- सुशांत अपने परिवार को मुंबई बुला रहे थे, ताकि यह बता सकें कि उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने उनसे मिलने की रिक्वेस्ट की। सुशांत कई दिन तक उन्हें कॉल करते रहे और फोन पर लगातार रोते रहे। तब कहीं जाकर उनकी बहन मीतू 8 जून को उनके पास आने को तैयार हुईं।

इसके बाद सुशांत ने रिया से आग्रह किया कि वे कुछ समय के लिए अपने पैरेंट्स के पास जाकर रहें। रिया एंग्जाइटी और पैनिक अटैक से जूझ रही थीं, जिसे सुशांत के व्यवहार ने और बढ़ा दिया था। भले ही रिया अपने परिवार के पास जाना चाहती थीं, लेकिन वे सुशांत को छोड़ने में बिल्कुल सहज नहीं थीं।

सुशांत की बहन प्रियंका पर रिया के साथ बदसलूकी का आरोप

मानशिंदे ने इस इंटरव्यू में सुशांत की बहन प्रियंका पर रिया के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- अप्रैल 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी में गई थीं। प्रियंका ने इस दौरान शराब पी और आदमियों के साथ-साथ महिलाओं के साथ भी अनुचित व्यवहार करने लगीं। इसलिए रिया ने वापस घर लौटने के लिए कहा। घर आने के बाद सुशांत और उनकी बहन ने खूब शराब पी। जबकि थकान के कारण रिया सोने चली गईं। क्योंकि उन्हें अगली सुबह शूट के लिए जाना था।

रिया सुशांत के कमरे में सो रही थीं। लेकिन तब उनकी अचानक से नींद खुल गई, जब प्रियंका उसी बिस्तर में आईं और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगीं। रिया एकदम हैरान थीं। वे तुरंत ही कमरे से बाहर निकल गईं। इसके बाद वे सुशांत का घर छोड़कर चली गईं। बाद में उन्होंने सुशांत को उनकी बहन के दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। इस घटना के बाद सुशांत के परिवार और रिया के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।

सुशांत के फैमिली वकील ने किया खंडन

सतीश मानशिंदे के आरोप का सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, “मेरा लिमिटेड रिस्पॉन्स यह है कि रिया गलत आरोप लगा रही हैं। सुशांत ने इस घटना के लिए बाद में अपनी बहन से माफी मांगी थी। पूरा परिवार जानता था कि यह गलत आरोप है।”

सुशांत के परिवार का दावा- अप्रैल 2019 की उस रात यह हुआ था

करीब 13 दिन पहले विकास सिंह ने अप्रैल 2019 की उस रात की कहानी साझा की थी, जो रिया की कहानी से बिल्कुल उलट थी। सिंह के मुताबिक, 20 अप्रैल की शाम रिया ने सुशांत और प्रियंका को उनके भाई शोविक की बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया था। चूंकि उस समय रात के 10 या 12 बज रहे थे और सुशांत-प्रियंका दोनों ही थके हुए थे। इसलिए सुशांत पार्टी में जाने की बजाय सोने चले गए। रिया प्रियंका को पार्टी में ले गईं। जब वे वेन्यू पर पहुंचे और प्रियंका ने शोविक को बर्थडे विश किया तो उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नहीं है। बल्कि वे तो ऐसे ही नाइट सेलिब्रेशन कर रहे हैं। प्रियंका को अहसास हो गया कि रिया पार्टी के लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती हैं।

बकौल विकास- पार्टी से लौटने के बाद प्रियंका सोने चली गईं और रिया सुशांत से बातें करती रहीं। अगली सुबह(21 अप्रैल को) जब प्रियंका सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि रिया वहां नहीं थीं और सुशांत काफी गुस्से में थे। दरअसल, रिया ने रात में सुशांत को बताया था कि उनकी बहन प्रियंका ने 18-19 की मध्यरात्रि को उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हुए उनके साथ बदसलूकी की थी। सुशांत ने रिया की बातों पर भरोसा किया और वे प्रियंका से खूब झगड़े। प्रियंका दिल्ली लौट गईं।

इस घटना के बाद कई महीनों तक भाई-बहन के बीच बात नहीं हुई। नवंबर 2019 में सुशांत ने प्रियंका को फोन किया और माफी मांगी। उन्हें मुंबई आने के लिए भी कहा। यही वह समय था, जब उन्होंने अपनी रानी दीदी को एसओएस भेजा। अगले दिन तीनों बहनें (रानी, प्रियंका और मीतू) उन्हें चंडीगढ़ ले जाने के लिए मुंबई पहुंचीं। तब सुशांत ने रिया से पूछा कि उन्होंने उनकी बहन पर आरोप क्यों लगाया? जब उनकी बहन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था तो क्यों वे जोर डालकर उन्हें अपने भाई की पार्टी में लेकर गई थीं? और आखिर क्यों दो दिन तक उन्होंने इस घटना के बारे में उनसे बात नहीं की?

सुशांत को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने प्रियंका से माफी मांगकर झगड़ा खत्म कर लिया। सुशांत समझ गए थे कि रिया ने माइंड गेम खेलकर ऐसे दो भाई-बहनों को तोड़ने की कोशिश की थी, जो भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए थे।

सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

सुशांत की मौत का मामला:जिम पार्टनर का दावा- शाहरुख ने धोखे में रखकर अवॉर्ड शो में बुलाया और अपमानित किया था, सलमान -करण ने भी बर्बाद करने की साजिश रची

सुशांत की मौत में नया दावा:पूर्व मैनेजर ने कहा- सुशांत को स्टाफ ने मिलकर मारा, वे दरवाजा बंद करके नहीं सोते थे; भाई नीरज बोले- गवाहों की हत्या हो सकती है

0

Related posts

हॉस्पिटल में कीमो नहीं इम्युनोथेरेपी से इलाज करवा रहे संजय दत्त, गलत है ट्रीटमेंट की वजह से 20 किलो वजन कम होने की खबरें

News Blast

कमाल का निशाना:KRK का दावा- भविष्य में कंगना रनोट की कोई फिल्म हिट नहीं होगी, वे अब फिल्ममेकर नहीं हैं, सिर्फ नफरत फैलाना चाहती हैं

News Blast

नीना गुप्ता बोलीं- ‘बधाई हो’ ने मेरी जिंदगी बदल दी, अब मसाबा की मां बनने की उम्र है मैं बच्‍चे कहां से पैदा करूं

News Blast

टिप्पणी दें