May 24, 2024 : 3:49 AM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, रिलायंस और आयशर मोटर के शेयर में 2% तक की बढ़त

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 14.54 अंक ऊपर 3,453.35 पर बंद हुआ

  • कल बीएसई 173 अंक ऊपर 38,050 पर और निफ्टी 81 पॉइंट ऊपर 11,259 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 124 अंक ऊपर 11,288 पर बंद हुआ था

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 22 अंक और निफ्टी 11 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 127.85 अंक ऊपर और निफ्टी 56.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। रिलायंस और आयशर मोटर के शेयर में बढ़त 2 फीसदी तक की बढ़त है।

कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 327.93 अंक तक और निफ्टी 104.4 पॉइंट तक नीचे गिरा था। कारोबार के अंत में बीएसई 173.44 अंक या 0.46% ऊपर 38,050.78 पर और निफ्टी 81.00 पॉइंट या 0.72% ऊपर 11,259.40 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.31 फीसदी की गिरावट रही। डाउ जोंस 86.11 अंक नीचे 27,884.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 124.12 अंक ऊपर 11,288.60 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.27 फीसदी बढ़त के साथ 9.14 पॉइंट ऊपर 3,381.99 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 14.54 अंक ऊपर 3,453.35 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27,01,604 हो गई है। इनमें 6,72,924 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 19,76,248 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 51,925 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,049,426 हो चुकी है। इनमें 738,701 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 173,716 हो चुकी है।

10:52 AM बीएसई फाइनेंस सेक्टर में शामिल 30 कंपनियों में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट है। पीएनबी हाउसिंग के शेयर में सबसे ज्यादा 10% की बढ़त है।

10:29 AM रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.57% की बढ़त है।

10:17 AM बीएसई 277 अंकों की बढ़त के साथ 38,328 पर और निफ्टी 86 पॉइंट ऊपर 11,333 पर कारोबार कर रहा है।

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अब जल्द ही अपना प्रोडक्शन वियतनाम से भारत में शिफ्ट करने वाली है। सैमसंग देश में तीन लाख करोड़ से भी ज्‍यादा के प्रोडक्ट बनाने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अगले पांच वर्षों में भारत में 3.7 लाख करोड़ रुपए के मोबाइल फोन का उत्पादन करने की योजना बना रही है।

10:03 AM पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में 11 फीसदी की बढ़त है।

09:54 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 में से 14 में बढ़त और 1 में गिरावट है। आयशर मोटर के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:44 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट है। सरकारी कंपनी ओएनजीसी के शेयर में सबसे ज्यादा 2% तक की बढ़त है।

09:41 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; जी एंटरटेनमेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 2 फीसदी तक की गिरावट है।

09:38 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; ग्रासिम के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

पेंशन स्कीम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर भी कोरोना क्राइसिस की मार पड़ रही है। कोरोना काल से पहले हर महीने औसतन 1 लाख से ज्यादा वर्कर इस स्कीम जुड़ते थे, लेकिन अब इस स्कीम पर कोरोना महामारी की मार पड़ी है। जुलाई में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में जुलाई में सिर्फ 12,560 वर्कर्स जुड़े हैं।

09:30 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 22 में बढ़त और 1 में गिरावट है।

09:25 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 38,084.70 अंकों पर और निफ्टी 11,259.80 अंकों पर खुला।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

घाटे से मुनाफे में आई IRCTC:जून तिमाही में 82.5 करोड़ का मुनाफा, आय में 84.8% का इजाफा

News Blast

1 जुलाई से अटल पेंशन योजना सब्सक्राइबर्स के खातों से अपने आप कटने लगेगी किस्त, कोरोना के चलते मिली छूट 30 जून को हो रही खत्म

News Blast

UP Election 2022: राकेश टिकैत ने बताया आखिर CM योगी का गोरखपुर से जीतना क्यों जरूरी

News Blast

टिप्पणी दें