May 8, 2024 : 4:12 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

एक श्लोकी रामायण में है पूरी रामायण का सार, रोज सुबह श्रीराम दरबार के सामने धूप-दीप जलाकर करना चाहिए इसका जाप

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • One Shloki Ramayana, Ramayana Paath, Ramayana Should Be Chanted In The Morning, Ram Darbaar, Shriram Facts. Lord Ram

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • रामायण पढ़ने और इसके सूत्रों को जीवन में उतारने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं
Advertisement
Advertisement

रोज रामायण का पाठ करने और इसके सूत्रों को जीवन में अपनाने से धर्म लाभ मिलता है, साथ ही मन भी शांत होता है और विचारों की नकारात्मकता दूर होती है। रामायण काफी बड़ा ग्रंथ है, इसका पाठ रोज कर पाना मुश्किल है, इसीलिए काफी लोग अपने समय के अनुसार रामायण का थोड़ा-थोड़ा पाठ रोज करते हैं। अगर पूरी रामायण पढ़ने का समय नहीं है तो एक श्लोकी रामायण का जाप कर सकते हैं। ये सिर्फ एक श्लोक की रामायण है। इसका पाठ करने से भी पूरी रामायण के पाठ करने का पुण्य मिल सकता है।

एक श्लोक में बताई है पूरी रामकथा

रामायण का सार बताने वाला एक मंत्र काफी प्रचलित है। जो लोग इस मंत्र का पाठ रोज करते हैं, उन्हें रामायण पढ़ने के बराबर पुण्य मिलता है। इसे एक श्लोकी रामायण कहते हैं। रोज सुबह घर के मंदिर में दीपक जलाकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ये है मंत्र

आदौ राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्।

वैदेहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्।

पश्चाद् रावण कुंभकर्ण हननम्, ऐतद्धि रामायणम्।।

ये इस श्लोक का अर्थ

श्रीराम वनवास गए, वहां स्वर्ण मृग का का वध किया। वैदेही यानी सीताजी का रावण ने हरण कर लिया, रावण के हाथों जटायु ने अपने प्राण गंवा दिए। श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई। बालि का वध किया। समुद्र पार किया। लंकापुरी का दहन किया। इसके बाद रावण और कुंभकर्ण का वध किया। ये रामायण का सार है।

रोज सुबह घर के मंदिर में करें इस श्लोक का जाप

रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके बाद घर के मंदिर में पूजा करें। श्रीराम दरबार के सामने धूप-दीप जलाएं। श्रीराम दरबार में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान मुख्य रूप से रखना चाहिए। भगवान को भोग लगाएं। पूजन के बाद श्रीराम का ध्यान करते हुए इस श्लोक का जाप करें। जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। ज्यादा समय न हो तो 11 या 21 बार भी मंत्र जाप कर सकते हैं।

Advertisement

0

Related posts

खुशी बढ़ाएगा और तनाव घटाएगा ‘5 टू 1’ का फॉर्मूला, यह रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है; मात्र 8 हफ्ते में दिखते हैं कई असर

News Blast

हिंदू लड़के-मुस्लिम लड़की की शादी: पंडित ने कहा- विवाह से पहले देखे कानूनी दस्तावेज

News Blast

देवशयनी एकादशी 20 जुलाई को:भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में रहेंगे, मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

News Blast

टिप्पणी दें