May 17, 2024 : 2:56 PM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई 204 अंक और निफ्टी 60 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 164 अंक ऊपर बंद हुआ था

  • Hindi News
  • Business
  • Market
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 5 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार को चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 36.16 अंक नीचे 3,335.53 पर बंद हुआ था

  • कल बीएसई 748 अंक ऊपर 37,687 पर और निफ्टी 211 पॉइंट ऊपर 11,102 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.35 फीसदी बढ़त के साथ 38 अंक ऊपर 10,941 पर बंद हुआ था
Advertisement
Advertisement

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 204.45 अंक ऊपर और निफ्टी 60.5 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 153.26 अंक ऊपर और निफ्टी 55.05 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 784.17 अंक तक और निफ्टी 213.2 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 748.31 अंक ऊपर 37,687.91 पर और निफ्टी 211.25 पॉइंट ऊपर 11,102.85 पर बंद हुआ था।

बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
RBL बैंक 4.06 %
एक्सिस बैंक 3.23 %
इंडसइंड बैंक 2.31 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.09 %
ICICI बैंक 1.81 %
सिटी यूनियन बैंक 1.41 %

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 164.07 अंक ऊपर 26,828.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.35 फीसदी बढ़त के साथ 38.37 अंक ऊपर 10,941.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.36 फीसदी बढ़त के साथ 11.90 पॉइंट ऊपर 3,306.51 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.07 फीसदी गिरावट के साथ 36.16 अंक नीचे 3,335.53 पर बंद हुआ था। इटली, फ्रांस के बाजार में बढ़त रही, लेकिन जर्मनी का बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19,06,613 हो गई है। इनमें 5,84,684 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 12,81,660 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 39,820 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,699,432 हो चुकी है। इनमें 704,324 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 160,290 हो चुकी है।

09:53 AM बीएसई ऑटो में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है: सबसे ज्यादा उछाल मारुति, टीवीएस मोटर्स के शेयर में है।

09:47 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर में बढ़त है।

09:37 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर और लूजर स्टॉक्स; हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त और पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:33 AM बीएसई 30 में शामिल 28 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 2 में गिरावट है। एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.94% बढ़त है।

09:29 AM बाबा रामदेव के रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में अभी 5% की बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:25 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 294.86 अंक ऊपर 37,982.77 पर और निफ्टी 68.65 पॉइंट ऊपर 11,163.90 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही

Advertisement

0

Related posts

महंगाई से राहत नहीं:जून में रिटेल महंगाई दर 6.26% हुई, महंगे पेट्रोल-डीजल से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ी

News Blast

इंडिगो पेंट्स IPO से जुटाएगी 1 हजार करोड़ रुपए, सेबी की मिली मंजूरी, जल्द आएगा आईपीओ

News Blast

शेयर प्रो सर्विसेज, इसके तीन अधिकारियों सहित 24 संस्थानों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर सेबी ने दस साल का प्रतिबंध लगाया

News Blast

टिप्पणी दें