May 14, 2024 : 12:36 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

यमुना में नहाने गए दो भाईयों की डूबने से हुई मौत, तीसरे को लाेगों ने बचाया

दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Advertisement
Advertisement

गांधी नगर स्थित धर्मपुरा इलाके में यमुना में नहाने गए दो भाईयों की डूबने की वजह से मौत हो गई। उनके नाम अजय कश्यप (23) और करण कश्यप (19) है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। दरअसल, नहाते समय करण गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा था, यह देख अजय ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनका साथी राकेश भी डूब गया था, जिसे वक्त पर बचा लिया गया। इस घटना की बाबत पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया दोनों भाई गली नंबर- 8, धर्मपुरा, गांधीनगर में परिवार के साथ रहते थे। अजय सेल्समैन था, जबकि करण नेल आर्टिस्ट। सोमवार सुबह दोनों भाई पहलवानी के लिए अखाड़े गए थे। यहां पहलवानी करने के बाद वे करीब 9:45 बजे राकेश के साथ नहाने के लिए यमुना नदी में चले गए। नहाते वक्त करण गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देख अजय उसे बचाने के लिए बढा तो वह भी डूब गया। राकेश ने दोनों भाईयों को बचाने का प्रयास किया, जिस कारण वह भी डूबने लगा था। हालांकि, लोगों ने रस्सी डालकर राकेश को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गौताखारों की टीम वहां पहुंच गई। साढ़े ग्यारह बजे तक दोनों भाईयों को बोट इंचार्ज हरीश कुमार की टीम ने शवों को बाहर निकाल लिया।

Advertisement

0

Related posts

तिरुपति में हर रोज बाहर से आ रहे 12 हजार श्रद्धालु; जितने पहले दो घंटे में दर्शन करते थे, अब पूरे दिन में कर रहे हैं

News Blast

सावन में डाइजेस्टिव सिस्टम बदलने से शरीर में ताकत की कमी आती है, इसलिए खाने-पीने में ये सावधानियां जरूर बरतें

News Blast

अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार मामले सामने आए; ब्राजील में अब तक 60 हजार लोगों की जान गई; दुनिया में 5.19 लाख मौतें

News Blast

टिप्पणी दें