दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
Advertisement
Advertisement
श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर 5 अगस्त को हर घर में दीपक जले इसके लिए प्रदेश भाजपा दिल्ली के सभी बूथों पर दीये करेगी वितरित करने का अभियान चलाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रक्षाबंधन के उपलक्ष पर आयोजित एक कार्यक्रम में दीया वितरण का अभियान जिला व मंडल के पदाधिकारी उपस्थिति में शुरू किया।
उन्हाेने कहा कि इस अभियान के तहत 5 अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर हर घर में दीपक जले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभाओं में अपने-अपने बूथ पर दीये वितरित करेंगे। गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर भूमि पूजन का साक्षी प्रत्येक देशवासी बनने जा रहा है।
Advertisement
0