May 3, 2024 : 1:28 AM
Breaking News
बिज़नेस

सुबह 11 अंक नीचे खुला बीएसई अब 500 अंक गिरा, बंधन बैंक के शेयर में 10% से ज्यादा की गिरावट; रिलायंस के शेयर भी लुढ़के

  • Hindi News
  • Business
  • Market
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 3 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • शुक्रवार को बीएसई 129 अंक नीचे 37,606 पर और निफ्टी 28 पॉइंट नीचे 11,073 पर बंद हुआ था
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.49 फीसदी बढ़त के साथ 157 अंक ऊपर 10,745 पर बंद हुआ था
Advertisement
Advertisement

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 11.16 अंक नीचे और निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी गिरावट के साथ खुले। वहीं, बाबा रामदेव के रुचि सोया के शेयर में भी 5 फीसदी की गिरावट है। बंधन बैंक के शेयर में 11% की गिरावट है। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 500 अंक से ज्यादा नीचे गिर चुका है।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। उस दिन उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 304.39 अंक तक और निफ्टी 75.5 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक नीचे 37,606.89 पर और निफ्टी 28.70 पॉइंट नीचे 11,073.45 पर बंद हुआ था।

बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त

कंपनी बढ़त (%)
टाटा मोटर्स 5.59 %
अशोक लेलैंड 2.88 %
अमरा राजा बैटरी 2.65 %
हीरो मोटोकॉर्प 2.60 %
आयशर मोटर 2.37 %
TVS मोटर 2.35 %

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 114.67 अंक ऊपर 26,428.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.49 फीसदी बढ़त के साथ 157.46 अंक ऊपर 10,745.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.77 फीसदी बढ़त के साथ 24.90 पॉइंट ऊपर 3,271.12 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70 फीसदी बढ़त के साथ 23.26 अंक ऊपर 3,333.26 पर बंद हुआ था। हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,04,702 हो गई है। इनमें 5,78,879 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 11,87,228 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,161 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,232,906 हो चुकी है। इनमें 692,785 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 158,365 हो चुकी है।

12:44 PM बीएसई 555.33 अंक नीचे 37,051.56 पर और निफ्टी 154.80 पॉइंट नीचे 10,918.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:21 AM बंधन बैंक के शेयर 11% से ज्यादा नीचे गिरे।

10:35 AM बाबा रामदेव के रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट है।

कोरोना के कारण लोगों का रुझान पर्सनल मोबिलिटी की तरफ बढ़ गया है। मारुति सुजुकी इंडिया के मुताबिक, पहली बार कार खरीदाने वालों के साथ अतिरिक्त कार खरीदने वाले ग्राहकों का प्रतिशत कोविड-19 महामारी के बीच बढ़ गया है क्योंकि ग्राहक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाए खुद का वाहन खरीदना पसंद कर रहे हैं।

आज यानी 3 अगस्त से एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मिलेगा। 3 से 7 अगस्त तक गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया जा सकेगा। इसके तहत प्रति ग्राम सोने की कीमत 5334 रुपए तय की गई है। जो लोग इनके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान करेंगे, उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

09:56 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक और यूपीएल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:52 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:41 AM ऑटो सेक्टर के शेयरों में लंबे समय के बाद उछाल देखने को मिला है। सेक्टर में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

09:35 AM आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी गिरावट के साथ खुले। अभी इसमें 1.38% की गिरावट है।

09:33 AM बीएसई में 30 में शामिल 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:30 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 6 में बढ़त और 17 में गिरावट है; ऑटो सेक्टर में 2% से ज्यादा की बढ़त है।

09:27 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 15 में बढ़त और 17 में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 278.96 अंक नीचे 37,327.93 पर और निफ्टी 67.15 पॉइंट नीचे 11,006.30 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही

Advertisement

0

Related posts

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, गोंदिया रेफर

News Blast

एपल के लिए अगला एक ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करना आसान नहीं, 2 लाख करोड़ डॉलर के मुकाबले मुश्किल होगा अगला लक्ष्य

News Blast

कहा- एनपीए प्रक्रिया पर खत्म हो बैन, नहीं तो बैंकिंग सिस्टम को हो रहा है भारी नुकसान

News Blast

टिप्पणी दें