April 19, 2024 : 11:28 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, गोंदिया रेफर

घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला की स्थिति नाजुक है, जिसे गोंदिया रेफर किया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, वार्ड-17 कुम्हारी महोल्ला में संतोष जमाईवार (33) और मनीष जमाईवार (30) किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार रात साढ़े सात बजे संतोष ने पत्नी मनीषा की पीठ, छाती, हाथ पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया। वारदात के वक्त संतोष शराब के नशे में था।

आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया

 

 

 

शोरगुल होने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने घायल मनीषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता है। बताया गया कि संतोष ने मनीषा पर हमला करने के लिए बाजार से नया चाकू खरीदा था और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जांचकर्ता उप निरीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के गहरे निशान हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर मनीषा को गोंदिया अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

Related posts

कोरोना से एक और मौत, कुल संख्या 10 हुई, इनमें से 7 की आयु 60 से अधिक थी

News Blast

पहली तिमाही के नतीजे:HCL टेक को जून तिमाही में 3,205 करोड़ रुपए का प्रॉफिट, तीन महीने में कंपनी ने 7,522 नौकरियां दीं; शिव नादर ने छोड़ा MD का पद

News Blast

Bihar District ASHA Trainer: बिहार में जिला आशा ट्रेनर की बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन, पढ़े डिटेल्स

News Blast

टिप्पणी दें