May 18, 2024 : 2:26 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रम्प ने कहा- अमेरिका में केस इसलिए ज्यादा हैं, क्योंकि यहां दूसरे देशों से ज्यादा टेस्टिंग हुई; दुनिया में अब तक 1.76 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन8 घंटे पहले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- अगर हम भी देश में कम टेस्टिंग करते तो केस कम होते। (फाइल फोटो)

  • दुनियाभर में अब तक 6.79 लाख मौतें हुईं, 1.10 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 46 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.55 लाख मौतें हुईं
Advertisement
Advertisement

दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 76 लाख 16 हजार 627 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 10 लाख 16 हजार 901 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 79 हजार 487 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार देश में केस ज्यादा होने को लेकर अपना बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यहां मामले इसलिए ज्यादा हैं, क्योंकि टेस्टिंग ज्यादा हुई है। उन्होंने ट्वीट क्या- कोई सांसद क्लाइबर्न को बताए, जिन्हें इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि केस यूरोप से ज्यादा होने का कारण ज्यादा उनसे ज्यादा टेस्टिंग होना है। अगर हम भी कम टेस्टिंग करते तो केस कम होते।

वियतनाम में शुक्रवार को कोरोना से पहली मौत हुई। देश में काफी हद तक संक्रमण पर काबू पा लिया गया था। हालांकि, यहां के डानांग शहर में फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। देश में अब तक 546 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 46,63,387 1,55,881 22,87,627
ब्राजील 26,25,612 91,607 18,24,095
भारत 16,93,879 36,548 10,93,747
रूस 8,39,981 13,963 6,38,410
द.अफ्रीका 4,82,169 7,812 3,09,601
मैक्सिको 4,16,179 46,000 2,72,187
पेरू 4,07,492 19,021 2,83,915
चिली 3,53,536 9,377 3,26,628
स्पेन 3,35,602 28,443 उपलब्ध नहीं
ईरान 3,04,204 16,766 2,63,519

जापान: टोक्यो में इमरजेंसी लग सकता है

जापान की राजधानी टोक्यो की गवर्नर यूरिको कोइके ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के चलते अगर शहर के हालात बिगड़े तो फिर से इमरजेंसी लगाया जा सकता है। यहां 20 और 30 साल के लोगों में भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जुलाई में शहर में 6466 मामले मिले हैं।

फोटो टोक्यो के रेलवे स्टेशन की है। महामारी के बीच लोग मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं। जापान में 33 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं।

ब्राजील: राष्ट्रपति के फेफड़ों में इंफेक्शन

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा है कि उनके फेफड़ों में मोल्ड है। उन्होंने कहा कि वह कमजोर महसूस कर रहे हैं। इस समय वे एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं। फेफड़ों की खाली जगह में बैक्टीरिया या फंगल स्पोर बनने को मोल्ड कहते हैं। इससे टीबी भी हो सकती है। इससे पहले बोल्सोनारो कोरोनावायरस की चपेट में भी आ गए थे। 20 दिन के बाद पिछले शनिवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनकी पत्नी फर्स्ट लेडी मिशेल बोल्सोनारो भी गुरुवार को संक्रमित पाई गईं थी।

ब्राजीव के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो 7 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 20 दिन के बाद पिछले शनिवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

हॉन्गकॉन्ग: लेजिस्लेटिव काउंसिल के चुनाव टाले गए

हॉन्गकॉन्ग की नेता कैरी लेम ने कोरोना के चलते लेजिस्लेटिव काउंसिल का इलेक्शन स्थगित कर दिया है। यहां 6 सितंबर को चुनाव होनी थी। हॉन्गकॉन्ग में शुक्रवार को 121 संक्रमित मिले। इनमें 118 मामले स्थानीय लोगों में सामने आए हैं। यहां अब तक 3273 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 27 की मौ हो चुकी है।

अमेरिका: दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू

अमेरिका में कोविड-19 की दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों को इसका टीका लगाया गया। हालांकि, कितने लोगों को वैक्सीन दी गई हैं अभी इसका पता नहीं चला है। ये वैक्सीन बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। हमें नहीं पता कि ये वैक्सीन कितना अच्छा काम करने वाली हैं।

  • अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते को मार दिया गया है। कुत्ते को खून की उल्टियां हो रहीं थीं।
  • अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। वे 74 साल के थे। केन कैंसर की बीमारी से भी पीड़ित थे और इसके इलाज के लिए उन्हें पिछले महीने अटलांटा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। केन 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थे। ट्रम्प ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है।

हरमन केन ने 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश की थी। -फाइल फोटो

ब्रिटेन: 300 लोगों को वैक्सीन दी गई
ब्रिटेन के इम्पीरियल कॉलेज लंदन ने 300 लोगों को प्रयोग के तौर पर कोरोनावायरस वैक्सीन का टीका लगाया। इससे पहले वैक्सीन का कुछ लोगों पर ट्रायल भी किया गया था। पॉजिटिव रिजल्ट मिलने पर 300 लोगों पर इसका ट्रायल किया गया है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 45 हजार से ज्यादा की जान भी जा चुकी है।

ब्राजील: कोरोना के 57,837 नए मामले
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57,837 नए मामले आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 26 लाख 13 हजार 789 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 91 हजार 377 लोगों की जान भी गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक 18 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके है।

ब्राजील के साओ पाउलो में एक टेस्टिंग सेंटर पर कोविड-19 के लिए सैंपल देती युवती। यहां 91 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है

मैक्सिको: संक्रमण से 46 हजार मौतें
मैक्सिको में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 639 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक संक्रमण से 46 हजार लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 4 लाख 16 हजार 179 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को यहां संक्रमण के रिकॉर्ड 5752 मामले आए थे।

मैक्सिको सिटी में कोरोना मरीज की मौत के बाद उसे यहां के सैन लॉरेंजो टेजोंको कब्रिस्तान में दफनाने ले जाते वर्कर।

चीन: कोरोना के 127 नए मामले
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 127 नए मामले आए हैं, इनमें 123 लोकल ट्रांसमिशन के मामले हैं। लोकल ट्रांसमिशन में शिनजियांग में 112 और लियाओनिंग प्रांत में 11 मामले सामने आए हैं।

वियतनाम: कोरोना से पहली मौत
वियतनाम में कोरोनावायरस से पहली मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां के होई एन शहर में संक्रमित 70 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। देश में अब तक संक्रमण के 509 मामले सामने आए हैं।

Advertisement

0

Related posts

सॉन्ग ऑफ द ईयर: दुनियाभर में व्हाइट​​​​​​​ नॉइज सुनने का ट्रेंड; सुकून देने वाला संगीत तनाव घटाता है, अच्छी नींद लाता है

Admin

आ रही हैं मां दुर्गा

News Blast

पुलिस हिरासत में अश्वेत की मौत पर करीब 20 शहरों में प्रदर्शन; ह्यूस्टन में 200 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, डेट्रॉयट में एक की मौत

News Blast

टिप्पणी दें