May 18, 2024 : 10:54 AM
Breaking News
बिज़नेस

यूएस में 46.35 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, बावजूद 40 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस; दुनिया भर में अनिश्चित्ता का माहौल

  • Hindi News
  • Business
  • Dow Jones Live| Corona Infects Reach 46.35 Lakhs In US, Dow Jones Open Up 40 Points; Uncertainty Around The World

न्यूयॉर्क14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नैस्डैक 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 136 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 11 अंक नीचे खुला

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26355, नैस्डैक 10852 और एसएंडपी 3258 अंक पर कारोबार कर रहे थे
  • गुरुवार को डाउ जोंस 0.85 फीसदी यानी 225 अंक की गिरावट के साथ 26313 अंक पर बंद हुआ था
Advertisement
Advertisement

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 41 अंक ऊपर खुला। जबकि नैस्डैक 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 136 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 11 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26355, नैस्डैक 10852 और एसएंडपी 3258 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

शुक्रवार को दुनिया के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल रहा। जापान का निक्केई 629 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 115 अंक, भारत का निफ्टी 28 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 17 अंक की नीचे गिरकर बंद हुआ जबकि चीन के शंघाई कम्पोसिट में 23 अंक की बढ़त रही। वहीं इस समय यूके टाइम के FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, रूस का MICEX, जर्मनी का DAX और इटली का FTSE MIB बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके टाइम के FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, रूस का MICEX, जर्मनी का DAX और इटली का FTSE MIB बढ़त में कारोबार कर रहे हैं

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
गुरुवार को डाउ जोंस 0.85 फीसदी यानी 225 अंक की गिरावट के साथ 26313 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.43 फीसदी यानी 4 अंक की बढ़त के साथ 10587 अंक पर और एसएंडपी 0.38 फीसदी यानी 12 अंक की गिरावट के साथ 3246 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू
worldometers साइट के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख 35 हजार के पार पहुंच गया। देश में अब तक 1 लाख 55 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है जबकि 22 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में कोविड-19 की दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों को इसका टीका लगाया गया। हालांकि, कितने लोगों को वैक्सीन दी गई हैं अभी इसका पता नहीं चला है। ये वैक्सीन बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। हमें नहीं पता कि ये वैक्सीन कितना अच्छा काम करने वाली हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते को मार दिया गया है। कुत्ते को खून की उल्टियां हो रहीं थीं। अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार हरमन केन की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। वे 74 साल के थे। केन कैंसर की बीमारी से भी पीड़ित थे और इसके इलाज के लिए उन्हें पिछले महीने अटलांटा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। केन 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थे। ट्रम्प ने भी उनकी मौत पर दुख जताया है।

हरमन केन ने 2012 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पेश की थी। -फाइल फोटो

गलवान पर भारत को अमेरिका का साथ
अमेरिका ने कहा है कि चीन भारतीय सीमा में घुसकर टेस्ट कर रहा था कि दुनिया उसकी इस हरकत पर क्या रुख अपनाती है? हालांकि, ज्वार उसी की तरफ मुड़ गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन देखना चाहता था कि क्या हम उसके खिलाफ खड़े होंगे?

माइक पोम्पियो ने कहा कि हम चीन और अमेरिका में से किसी एक का चुनाव करने के लिए नहीं कर रहे। हर संप्रभु देश से स्वतंत्रता और अत्याचार के बीच चुनने के लिए कह रहे हैं।

लोकतांत्रिक देशों का गठबंधन बना रहे
माइक पोम्पियो सीनेट में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “चीन की हरकतों को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों का गठबंधन बनाने पर विचार कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र के अपने मित्र देशों से अभी इस पर और विचार करेंगे। हम डिप्लोमैटिकली नए रिश्ते बना रहे हैं। अभी इस पर बहुत काम करने की जरूरत है।”

गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार
शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। आज दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई 304.39 अंक तक और निफ्टी 75.5 पॉइंट तक नीचे गिर गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक या 0.34% नीचे 37,606.89 पर और निफ्टी 28.70 पॉइंट या 0.26% नीचे 11,073.45 पर बंद हुआ। आद लौरस लैब्स लिमिटेड के शेयर में 19% का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 335.06 अंक नीचे 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 पॉइंट नीचे 11,102.15 पर बंद हुआ था।

गुरुवार को बीएसई 335.06 अंक नीचे 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 पॉइंट नीचे 11,102.15 पर बंद हुआ था

Advertisement

0

Related posts

एयरटेल ने शिक्षा क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी ‘लट्टू मीडिया’ में खरीदी 10 फीसदी की हिस्सेदारी

News Blast

जॉब मार्केट का हाल बेहाल: मार्च में नई भर्तियां रहीं चार महीनों में सबसे कम, फरवरी से 91,000 कम वर्कर को मिला रोजगार

Admin

शेयर बाजार ने तोड़ा पिछले 13 साल का रिकार्ड, 2020 के शुरुआती 9 महीनों में जुटाए 2.39 लाख करोड़ रुपए का फंड

News Blast

टिप्पणी दें