May 27, 2024 : 3:51 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

आज 419 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 198 की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के करीब

  • कर्नाटक देश का पांचवा राज्य बना, जहां मौत की रफ्तार तेज
  • यहां पिछले 5 दिनों में 300 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 09:43 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,072 हो गई है। बुधवार को 419 लोगों की जानें गईं। महाराष्ट्र में 198 लोगों की मौत हुई। मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया। देश में कोरोना से मरने वालों में 24.26% लोग केवल मुंबई से थे। महाराष्ट्र में अब तक 9,448 लोग जान गंवा चुके हैं।  

इसी तरह कर्नाटक देश का पांचवा राज्य बन गया है, जहां मौत की रफ्तार काफी तेज हो गई है। यहां पिछले 5 दिनों में 300 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया। बुधवार को यहां 54 मौतें हुईं। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 471 हो गया। 

20 राज्यों में 479 लोगों ने जान गंवाई
मंगलवार को देश के 20 राज्यों में 479 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और कर्नाटक के अलावा पश्चिम बंगाल में 25, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 17, आंध्र प्रदेश में 13, राजस्थान में 11, तेलंगाना में 7, ओडिशा और पंजाब में 6-6, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 5-5, हरियाणा में 3, असम और झारखंड में 2-2 मौतें हुईं। बिहार, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़ और मेघालय में 1-1 मरीज ने दम तोड़ दिया।  

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               9,448
दिल्ली  3,165
गुजरात 1,994
तमिलनाडु 1,700
पश्चिम बंगाल 827
मध्य प्रदेश 629
उत्तर प्रदेश 845
राजस्थान 478
तेलंगाना 313
हरियाणा 279
कर्नाटक 471
आंध्र प्रदेश 252
पंजाब 178
जम्मू कश्मीर 143
बिहार 98
उत्तराखंड 46
केरल 28
ओडिशा 61
झारखंड 20
छत्तीसगढ़ 14
असम 15
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 07
पुडुचेरी 14
मेघालय 02
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 08
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 21,072

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून  468
24 जून 424
30 जून 506

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           5002
अहमदाबाद 1,475
ठाणे 1,327
पुणे 889
चेन्नई 1,117
कोलकाता 428

Related posts

सेना को सूचनाएं लीक होने की आशंका, जवानों से कहा- फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे ऐप्स डिलीट करें

News Blast

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया गेट पर दो दिवसीय स्वर्णिम विजय पर्व का उद्घाटन किया

News Blast

बुराड़ी में शुरू होगा 450 बेड का नया कोविड-19 अस्पताल- सीएम केजरीवाल ने किया दौरा

News Blast

टिप्पणी दें