May 19, 2024 : 3:40 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

8 जुलाई का मूलांक 8 और भाग्यांक 1 है, धन संबंधी कामों में छोटी सी लापरवाही भी नुकसान करवा सकती है, मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें

  • बुधवार को अंक 1 वाले लोगों को मिल सकती है सफलता, अंक 3 वाले लोगों के अटके काम पूरे हो सकते हैं

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 06:07 PM IST

बुधवार, 8 जुलाई का मूलांक 8, भाग्यांक 1, दिन अंक 5, मासांक 7, चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति और परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। अंक 5 की अंक 1 के साथ मित्र युति है। अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 8 की अंक 1 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 2, 7 के साथ मित्र युति और अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा 8 जुलाई का दिन…

अंक 1- वित्तीय क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। यदि कोई लोन भुगतान के मामले में तनिक भी लापरवाही न बरतें। चेक पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें।

क्या करें- अपने पितृ का विशेष पूजन करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- साझेदारी का व्यवसाय झटका दे सकता है। मानसिक असमंजस से दूर रहने की पूरी-पूरी कोशिश करें। परिवार में वातावरण को सुखद रखने में कोई कमी न छोड़ें।

क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- लंबे समय से अटका महत्वपूर्ण काम बनने की खुशी मिल सकती है। पैरों की चोट के बारे में सतर्कता रखें। गाड़ी चलाते समय पर्याप्त रूप से सचेत रहें। 

क्या करें- बछड़े को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- उग्रता और जल्दबाजी से अपना ही नुकसान होने का खतरा है। किसी भी व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करते समय पहले सारे तथ्यों को जांच लें। लोगों को अनावश्यक रूप से शत्रु न बनाएं।

क्या करें- अपने इष्ट देव को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- शिक्षण संस्थानों के मंत्रालय के कर्मचारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। करियर काउंसलरों को अच्छा अवसर मिल सकता है या किसी खास केस में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई बांटें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- एचआर एजेंसियां लाभ की स्थिति में रह सकती हैं। करियर में बदलाव का मानस बन सकता है। अगर अभी जॉब छोड़ना चाहते हैं तो आज रुक जाइए। 

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- भावनाओं में बहाकर लोगों के साथ व्यवहार न करें। अधिक उत्साह में आकर कोई भी फैसला न करें। जीवनसाथी की ओर विशेष ध्यान दें।

क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 8- मीडिया के एंकर्स, कॉपी रायटरों और प्रोड्यूसरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। यदि सप्लायर्स हैं तो नया उल्लेखनीय ऑर्डर मिल सकता है। घुमने-फिरने का कार्यक्रम अभी टाल दें।

क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- विभागीय जांच का मामला विपरीत जा सकता है। सरकारी वकीलों को संभलकर काम करना होगा। गाडी ध्यान से चलाएं।

क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

Related posts

अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने, पुरानी ख्वाहिशें पूरी होने और सफलता मिलने का हो सकता है दिन

News Blast

साप्ताहिक राशिफल: साल के आखिरी हफ्ते में कुछ लोग हो सकते हैं परेशान, तुला, मकर सहित 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

Admin

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र से बन रहा है अशुभ योग, 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

News Blast

टिप्पणी दें