April 28, 2024 : 8:01 PM
Breaking News
MP UP ,CG

अलकापुरी, महावीर नगर, टाटा नगर में मिले 4 केस, 6 दिन में सामने आए 28 मामले

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 05:44 AM IST

रतलाम. हमारे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को जिले में 8 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ अब जिले में कुल 186 पॉजिटिव हो गए हैं। सोमवार को जो पॉजिटिव मिले हैं, उनमें 14 साल की बच्ची से लेकर 75 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल है।

रतलाम की पॉश कॉलोनी अलकापुरी में भी संक्रमण ने दस्तक दे दी है। यहां व्यापारी वर्ग से जुड़े एक परिवार की 75 साल की महिला संक्रमित मिली। बुखार आने पर महिला का सैंपल लिया गया था। इसी के साथ महावीर नगर का 27 साल का पुरुष, टाटा नगर की 50 साल की महिला व 21 साल का युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

जावरा के सब जेल में बंद कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव 
जावरा शहर में सोमवार को तीन पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जावरा की जेल में बंद एक कैदी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, एक तेली गली, एक छीपापुरा का व्यक्ति भी संक्रमित मिला।

पिपलौदा के धामेड़ी की 14 साल की बालिका भी संक्रमित
पिपलौदा । सोमवार को मिली रिपोर्ट में धामेड़ी की 14 साल की बालिका भी पॉजिटिव मिली है। बालिका के पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हलचल हो गई। इससे पहले नांदलेटा में भी नागदा से आए पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Related posts

65 साल की बुजुर्ग जिसे बेटा मानकर खिलाती थी रोटी, उसी ने कर दी दर्दनाक हत्या

News Blast

Bhagwati Singh Samajwadi Party Latest News Updates । Former Minister Bhagwati Singh Passed Away In Lucknow Uttar Pradesh | समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य भगवती सिंह का निधन; नहीं होगा अंतिम संस्कार, KGMU को किया था देहदान

Admin

UP के 31 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट:बाढ़ से घिरे पूर्वांचल में सबसे ज्यादा वर्षा के आसार, लखनऊ समेत पूरे अवध में सुबह से हो रही बूंदाबांदी

News Blast

टिप्पणी दें