May 12, 2024 : 11:13 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

महिला को हिप्नोटाइज़ कर 5 लाख के गहने लूटकर फरार

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 04:00 AM IST

नई दिल्ली. नॉर्थ रोहिणी इलाके में 2 युवकों ने सहायता मांगने के नाम पर एक महिला को दिनदहाड़े हिप्नोटाइज़ कर दिया। महिला की 5 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी, चैन व चूडिय़ां लेकर दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-7 रोहिणी इलाके में रहने वाली पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी लेने घर से अकेली निकली थी। शनिवार शाम करीब 6.30 बजे मैन रोड पर एक लड़का रेहड़ी लेकर आया। जिसपर एक और छोटा लड़का बेटा था। लड़के ने कहा कि छोटा लड़का गरीब और काफी परेशान है। इसकी आप सहायता कर दीजिए। महिला ने दोनों की सहायता करने के लिए सड़क किनारे लेकर आ गई। तभी एक लड़के ने कहा कि आंटी अगर आप सहायता करना चाहती है। ई-रिक्शा में बैठकर बात करते हैं। वह उनकी बातों में भी आ गई।

Related posts

2024 में ममता के दिल्ली कूच का ऐलान:दो दिन बाद दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ममता की वर्चुअल रैली, तृणमूल का चुनावी नारा होगा- जिसे देश चाहता है

News Blast

बिना अनुमति के 9 साल से छुट्टी पर है सरकारी स्कूल का ये प्रिंसिपल, फिर भी हर माह मिलता है वेतन

News Blast

युवा लड़के-लड़कियों के वाॅट्सएप को हैक कर ब्लैकमेल करते थे; 3 गिरफ्तार, गिरोह में युवती भी शामिल

News Blast

टिप्पणी दें