May 17, 2024 : 1:06 PM
Breaking News
MP UP ,CG

सावधान! जुलाई में चार दिन में ही 28 केस, जून में 21 दिन में मिले थे

  • रविवार काे 64 रिपाेर्ट आई, इनमें 13 मिले पाॅजिटिव
  • संक्रमिताें में 5 महिलाएं, 8 पुरुष हैं, इनमें एक 12 साल का किशाेर है, कुल 1008 सैंपल भेजे गए

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 04:55 AM IST

हरदा. अनलाॅक हाेते ही बाजार में बढ़ती भीड़, सामाजिक कार्यक्रमाें में उमड़ता हुजूम व छाेटे-माेटे काम के लिए की जा रही यात्राओं के जरिए हमारी बढ़ती लापरवाही व बेफिक्री काेराेना की गति बढ़ा रही है। लाॅकडाउन में सुरक्षित रहा हरदा अनलाॅक हाेते ही सभी के लिए चिंता का कारण बन रहा है।

जुलाई के शुरुआती 4 दिन में 28 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। इनमें 13 एक ही परिवार के हैं। जून में काेराेना काे इस आंकड़े काे छूने में 21 दिन लगे थे। रविवार काे 64 रिपाेर्ट आई। इनमें 13 पाॅजिटिव हैं। यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमिताें में 5 महिलाएं, 8 पुरुष हैं। इनमें एक 12 साल का किशाेर है। अब तक 1008 सैंपल भेजे गए। 976 रिपाेर्ट आईं। 32 रिपाेर्ट आना है। रविवार काे 28 सैंपल भेजे हैं। 

रविवार काे इसी परिवार के 13 लाेग संक्रमित आए
चांडक चाैक निवासी एक वकील 2 जुलाई काे संक्रमित पाए गए। 22 परिजनाें के सैंपल भेजे। रविवार काे इसी परिवार के 13 लाेग संक्रमित आए। इसी घर में काम करने वाली एक महिला की रिपाेर्ट शनिवार काे पाॅजिटिव आई थी। शनिवार काे 8 व बुधवार काे 7 नए पाॅजिटिव केस आए थे।

भाेपाल से आए भाई के संपर्क में आने से परिवार संक्रमित 
चांडक चाैराहा निवासी एक परिवार के अब तक 14 लाेग पाॅजिटिव हाे चुके हैं। इसमें 13 की रिपाेर्ट रविवार काे पाॅजिटिव आई। सीएस डाॅ. रघुवंशी ने बताया कि संक्रमित परिवार के एक भाई भाेपाल में रहते हैं। जिनका भाेपाल में इलाज चला। इसके बाद वे हाल ही में हरदा परिजनाें के बीच आए थे। बाद में लाैट गए। भाेपाल में जांच में वे पाॅजिटिव आए।

राहत : पाॅजिटिव का प्रसव कराने वाली नर्साें सहित 8 की रिपाेर्ट निगेटिव 
अस्पताल में 1 जुलाई काे नसरुल्लागंज की एक महिला का प्रसव हुआ था। अगले दिन उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। इस कारण प्रसव कराने वाली 4 नर्स, अाया, स्वीपर 8 लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया। सीएस डाॅ. शिरीष रघुवंशी ने बताया कि रविवार काे सभी के सैंपल ट्रू नाॅट मशीन से जांचे, रिपाेर्ट निगेटिव आई है। वहीं नपाकर्मी के बेटे के संक्रमित हाेने के बाद उसके सभी 10 परिजनाें की रिपाेर्ट भी निगेटिव आई है। 

Related posts

रायसेन में दुष्कर्म का आरोपी जिला अस्पताल से भागा और नाले में कूद गया; पुलिसवाले भी कूदे और दबोच लिया

News Blast

सचिन के लिए लांघी भारत-पाक सरहद, सलाखों के पीछे कैसे पहुंचीं सीमा गुलाम हैदर

News Blast

पत्रकार कमाल ख़ान नहीं रहे

News Blast

टिप्पणी दें