May 17, 2024 : 3:35 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 472 ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार के पार, तमिलनाडु में 61 मरीजों ने दम तोड़ा

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 20 हजार के पार हो गया। महज 19 दिन में संक्रमण से दस हजार जानें गईं। अब तक 20,173 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में सोमवार को सबसे ज्यादा 204 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार के पार हो गया। अब तक राज्य में 9026 जानें जा चुकी हैं। तमिलनाडु में 61 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब मरने वालों की संख्या 1,571 हो गई है।

राजधानी दिल्ली में 48 और यूपी में 24 मरीजों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को 48 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में मरने वालों की संख्या अब 3115 हो गई है। उधर, कर्नाटक में 30 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 24, पश्चिम बंगाल में 22, गुजरात में 17, हरियाणा और तेलंगाना में 11-11, मध्य प्रदेश में 9, बिहार और आंध्र प्रदेश में 7-7, जम्मू कश्मीर में 6, राजस्थान और पंजाब में 5-5, केरल और ओडिशा में 2-2 मौतें हुईं। झारखंड में एक संक्रमित ने जान गंवाई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 9,026
दिल्ली 3,115
गुजरात 1,961
तमिलनाडु 1,571
पश्चिम बंगाल 779
मध्य प्रदेश 617
उत्तर प्रदेश 809
राजस्थान 461
तेलंगाना 306
हरियाणा 276
कर्नाटक 402
आंध्र प्रदेश 239
पंजाब 169
जम्मू कश्मीर 138
बिहार 97
उत्तराखंड 42
केरल 28
ओडिशा 48
झारखंड 20
छत्तीसगढ़ 14
असम 14
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 14
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 06
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 20,173

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख

मौतें
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून 468
24 जून 424
30 जून 506

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 4,938
अहमदाबाद 1,475
ठाणे 1,327
पुणे 889
चेन्नई 1,079
कोलकाता 428

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Death toll cross 20,000 in india. Today 472 people lost their lives; Death toll in Maharashtra crosses 9,000, 61 patients die in Tamil Nadu

Related posts

गलवान झड़प के 20 दिन बाद चीन की सेना 2 किमी पीछे हटी, लेकिन गहराई वाले इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियां अब भी मौजूद

News Blast

सोहना के महासिंह हत्याकांड में आरोपी को बाइक मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

News Blast

बंगाल में नए समीकरण: सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात की, भाजपा जॉइन करने की अटकलें तेज

Admin

टिप्पणी दें