May 9, 2024 : 2:44 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में 24 घंटे में 38 हजार नए मामले, मैक्सिको में 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत; दुनिया में अब तक 1.13 करोड़ संक्रमित

  • दुनियाभर में अब तक 5.33 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 64.34 लाख लोग ठीक हुए हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 29.35 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 32 हजार 318 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 08:27 AM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से 1 करोड़ 13 लाख 79 हजार 083 लोग संक्रमित हैं। इनमें 64 लाख 34 हजार 012 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 33 हजार 388 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 15.78 लाख हो चुकी है। वहीं, मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है। मौतों के मामले में यह पांचवां सबसे प्रभावित देश है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 29,35,770 1,32,318     12,60,405
ब्राजील 15,78,376 64,365 9,78,615    
रूस  6,74,515 10,027 4,46,879    
भारत 6,73,904 19,279 4,09,062    
पेरू 2,99,080 10,412 1,89,621
स्पेन 2,97,625 28,385   उपलब्ध नहीं    
चिली 2,91,847 6,192 2,57,445
ब्रिटेन 2,84,900 44,198 उपलब्ध नहीं
मैक्सिको  2,52,165 30,366 1,47,205
इटली 2,41,419 34,854 1,91,944

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: 1 दिन में 1091 मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 1091 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 64,265 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 42,223 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1290 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील कोरोना से प्रभावित होने और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

अमेरिका: टेक्सास में 8258 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को जब देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उस दिन टेक्सास में कोरोना के 8258 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 33 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 1.91 लाख प्रभावित हो चुके हैं और 2608 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। यहां 97 हजार लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, फ्लोरिडा में एक दिन में 11,445 नए मामले सामने आए हैं।

इजराइल: 29 हजार से ज्यादा मामले
इजराइल में 24 घंटे में 977 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 29 हजार से ज्यादा हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 330 हो चुकी है। यहां 17 हजार 773 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को पुलिस ने कहा कि देश के सीमा पुलिस चीफ याकुव शब्ताई कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Related posts

बजट 2022: निर्मला सीतारमण के बजट पर नेता, आम लोग क्या बोले

News Blast

धनुष और ऐश्वर्या ने फैंस को दिया झटका, 18 साल बाद होने वाले हैं अलग, दोनों की पोस्ट वायरल

News Blast

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रही थीं घर

News Blast

टिप्पणी दें