May 19, 2024 : 3:57 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मोदी ने कहा- जनता के सुख-दुख में कंधा से कंधा मिलाकर कैसे खड़े होते हैं यह राजस्थान की भाजपा इकाई ने करके दिखाया है

  • भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बात
  • मोदी ने पूछा- कोरोना महामारी के दौर में उन्होंने सेवा के कौन से काम किए
  • भाजपा की प्रदेश इकाइयों ने प्रधानमंत्री के सामने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कीं

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 05:44 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी ने कहा- जनता के सुख दुख में कंधा से कंधा मिलाकर कैसे खड़े होते हैं यह राजस्थान की भाजपा इकाई ने करके दिखाया है। मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं राजस्थान की टीम को।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा की प्रदेश इकाइयां प्रधानमंत्री के सामने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान उनकी ओर से कौन से कल्याणकारी काम किए। आज सात राज्यों की ओर से किए गए सेवा के कामों का प्रेजेंटेशन किया जा रहा है। सबसे पहले राजस्थान की ओर से जानकारी दी गई। 

इससे पहले मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र की सेवा करना सबसे पहला धर्म है। इस चुनौतीपूर्ण समय में, हमारे कार्यकर्ता भारत भर में अथक प्रयास करके जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

राज्यों की ओर से किए गए सेवा के कामों का प्रेजेंटेशन

राजस्थान: राज्य के कार्यकर्ता ने कहा- सेवा परमो धर्म: मुझे खुशी है कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ लोगों तक भोजन पहुंचाया। 97 लाख लोगों तक राशन पहुंचाया। प्रधानमंत्री जी ने पीएम केयर का अह्वान किया। पीएम केयर में दो लाख पैंसठ हजार लोगों ने योगदान दिया। एक व्यक्ति ने तो शादी के लिए जुटाए गए चार लाख रुपए दान दे दिए। डॉक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी समेत सभी कोरोना वॉरियर्स को शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। दलित बस्तियों में जरूरत का सामान दिया। पांच लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों की मदद की।

महाराष्ट्र: राज्य के कार्यकर्ता ने बताया- किसानों के सहयोग से पांच लाख मजदूरों और गरीबों को सस्ती सब्जी उपलब्ध कराई। 70 हजार पीपीई किट बांटे, क्योंकि उस समय डॉक्टर हॉस्पिटल जाने से डर रहे थे। क्वारैंटाइन सेंटर स्थापित किए। मुंबई में एंबुलेंस उपलब्ध कराईं। कश्मीर के लिए ट्रेन गई तो उन लोगों को कुछ न कुछ चीज देने की तो लोगों में होड़ लग गई। प्रवासियों को अपने वाहन से स्टेशन तक छोड़ना। उन्हें चप्पल, खाना, कपड़े दिए। इसी दौर में तूफान भी आया। इससे प्रभावित लोगों की भी मदद की। 

बिहार: राज्य के कार्यकर्ता ने बताया- पटना में बेसहारा लोगों को भोजन कराया। हमें पहली बार पता चला कि बिहार में गोल गप्पा बेचने वाले से लेकर ईंट के भट्‌ठों तक में प्रवासी काम करते हैं। पीएम ने मास्क या गमछा बांधने का अनुरोध किया तो जनता के बीच 29 लाख मास्क बांटे गए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर 23 हजार से ज्यादा गरीब बस्तियों में भोजन पहुंचाया। दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को लाने में मदद की। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने लाखों की संख्या में मास्क बांटे।

दिल्ली: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने करीब पौने चार लाख मास्क बनाए और बांटे। सेवा का काम सोशल मीडिया के जरिए कैसे हो सकता है? यह भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट किया कि हमारे कुछ लोग दिल्ली में फंसे हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना भेदभाव किए उनकी मदद की। इसके अलावा पार्टी की ओर से एक लाख से ज्यादा महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन बांटे गए। 

Related posts

कांग्रेस प्रधान बने सिद्धू की कैप्टन से पहली मीटिंग:डेढ़ घंटे चली बैठक में सिद्धू ने सौंपी 5 मांगों की चिट्ठी, विधानसभा सत्र बुलाकर कृषि कानून रद्द करने की मांग; CM बोले-इन पर पहले ही काम कर रही सरकार

News Blast

प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में संबोधित करेंगे, आज ही के दिन महात्मा बुद्ध ने अपने पहले 5 शिष्यों को पहला उपदेश दिया था

News Blast

राहुल गांधी ने देश-विदेश के 4 नर्सेज से बात की; हेल्थ वर्कर्स ने बार-बार हाथ धोने की सलाह दी, कहा- मेडिकल प्रैक्टिसनर के लिए अच्छी पॉलिसी जरूरी

News Blast

टिप्पणी दें