May 19, 2024 : 10:42 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की गर्लफ्रेंड कोरोना पॉजिटिव, पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी भी संक्रमित; दुनिया में अब 1.19 करोड़ केस

  • दुनियाभर में अब तक 5.29 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 62.97 लाख लोग ठीक हुए हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 28.90 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 32 हजार 101 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 01:51 PM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 19 लाख 09 हजार 678 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 62 लाख 97 हजार 610 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 29 हजार 113 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़े बेटे ट्रम्प जूनियर की गर्लफ्रेंड किंबरली गुइलफॉय कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। किंबरली फॉक्स न्यूज टेलीविजन में काम कर चुकी हैं। अब वह ट्रम्प कैंपेन की अधिकारी हैं। वह हाल ही में साउथ डकोटा में ट्रम्प के चार जुलाई को होने वाले भाषण की तैयारियों का जायजा लेने गई थी। माना जा रहा है कि वहीं पर वह कोरोना संक्रमित हुईं। 

उधर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पॉजिटिव पाए गए हैं। कुरैशी ने खुद इसकी जानकारी दी। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,90,588 1,32,101     12,35,488
ब्राजील 15, 43,341 63,254 9,45,915    
रूस  6,67,883 9,859 4,37,893    
भारत 6,49,889 18,669 3,94,319    
स्पेन 2,97,625 28,385 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,95,599 10,226     1,85,852    
चिली 2,88,089 6,051 2,53,343
ब्रिटेन 2,84,276 44,131 उपलब्ध नहीं
इटली 2,41,184 34,833 1,91,467
मैक्सिको 2,35,429 11,260 1,96,446

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

डब्ल्यूएचओ ने देशों से महामारी पर काबू पाने की अपील की
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को सभी देशों से अपील करते हुए कहा- उठो और वायरस पर काबू पाओ। इमरजेंसी डाइरेक्टर माइकल रेयान ने कहा, “लोगों को जागना होगा। आंकड़े झूठ नहीं बोल रहे हैं। जमीनी हालात झूठ नहीं बोल रहे हैं। कई देश इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं। यह समस्या जादूई रूप से अपने आप नहीं खत्म हो जाएगी।”  

पाकिस्तान : कुरैशी पॉजिटिव
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद शुक्रवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कुरैशी ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। कहा- मैं हल्का बुखार महसूस हुआ था। मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया। अब टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मैं अपना काम घर से करूंगा। मेरे लिए दुआएं कीजिए। दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के अलावा रेलवे मिनिस्टर शेख रशीद और कुछ दूसरे नेता संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान में 2 लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। 4 हजार 595 की मौत हो चुकी है। 

ब्रिटेन : अमेरिकी नागरिकों के लिए शर्त
ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार रात 59 देशों के नागरिकों को राहत दी। अब इन देशों से आने वाले नागरिकों को क्वारैंटाइन नहीं रहना होगा। हालांकि, यह उनकी जांच पर निर्भर करेगा। खास बात यह है कि इस लिस्ट में अमेरिका शामिल नहीं है। वहां से आने वाले लोगों को क्वारैंटाइन पीरिएड पूरा करना होगा। यह लिस्ट 10 जुलाई से लागू होगी। हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा- हम पहले भी साफ कर चुके हैं कि कोरोना को लेकर तैयारियों में किसी तरह की ढील नहीं दी जा सकती।  

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ। ब्रिटेन ने 59 देशों से आने वाले पैसेंजर्स के क्वारैंटाइन की शर्त हटा ली है। हालांकि, अमेरिकी नागरिकों को फिलहाल इस मामले में राहत नहीं मिलेगी।

ब्राजील : संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटे के दौरान 42 हजार 223 नए मामले दर्ज किए जाने के कारण इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 15 लाख 39 हजार 081 लोग संक्रमित हुए हैं। इससे एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को यहां कोरोना के 48 हजार 105 नए मामले दर्ज किए गए थे। ब्राजील कोरोनावायरस से अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।  

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में शुक्रवार को समुद्र की लहरों को देखती महिला। ब्राजील में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। यह आंकड़ा 15 लाख से ज्यादा हो चुका है। 

अमेरिका : जॉर्जिया में कुत्ता पॉजिटिव
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक कुत्ते का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अमेरिका में किसी जानवर के पॉजिटिव पाए जाने का यह दूसरा मामला है। हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस कुत्ते के मालिक को कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था। मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक टीम इस मामले पर नजर रख रही है। 

शुक्रवार को कोलंबिया के बोगोटा में फेस मास्क लगाए महिला एक स्टोर के सामने से गुजरती हुई। यहां ग्राहकों को लुभाने और कारोबार को पटरी पर लाने के लिए सेल्स टैक्स में राहत दी गई है। 

Related posts

जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद भड़की हिंसा से देश में गृहयुद्ध जैसे हालात, हजारों निर्दोषों के घर-कारोबार बर्बाद

News Blast

सरकार की स्कॉलरशिप पर विदेश गए 132 छात्र मुल्क नहीं लौटे, 14 साल में 106 स्टूडेंट्स का रिसर्च ही पूरा नहीं हुआ

News Blast

जर्मनी ने अगले साल तक बड़े कार्यक्रमों पर रोक लगाई, मास्क पहनने के नियम का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा; दुनिया में अब तक 2.46 करोड़ केस

News Blast

टिप्पणी दें