May 2, 2024 : 9:18 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में करता था वारदात

  • बदमाश ने पलवल में इसी साल लूटपाट व बच्चे से कुकर्म की घटना को दिया था अंजाम

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 05:15 AM IST

फरीदाबाद. नोएडा एसटीएफ और अलीगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात इनामी बदमाश बबलू उर्फ गंजा ढेर हो  गया। वह यहां तिगांव क्षेत्र के गांव कौराली में रहा करता था। उसका फरीदाबाद की सीमाओं से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर आतंक था। इसी साल जनवरी में इनामी बदमाश ने पलवल के हथीन थाना क्षेत्र में केएमपी ( कुंडली-मानेसर-पलवल) पर मथुरा जिला के वृंदावन में रहने वाले एक परिवार के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही एक छोटे बच्चे के साथ कुकर्म भी किया था।

इस मामले में  हथीन पुलिस ने छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पूरे दिन दो थाने सारन और तिगांव पुलिस इसके घर की तलाश करती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। बताया जाता है मारा गया बदमाश बबलू बावरिया गिरोह का सदस्य था और यहां घूम घूमकर अलग अलग इलाकों में रहा करता था। इसका कोई स्थायी पता नहीं है।

अलीगढ़ पुलिस ने घोषित कर रखा था 50 हजार रुपए का इनाम

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मारा गया बदमाश बबलू उर्फ गंजा पुत्र रामपाल तिगांव थाना क्षेत्र के गांव कौराली का रहने वाला था और वह बावरिया गैंग (घुमंतू जाति) का सदस्य था। 24 अक्टूबर 2010 में इसने अपने साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी पंचर कर लूटपाट की थी। इसके खिलाफ बुलंदशहर आैर अलीगढ़ के कई थानों में लूटपाट के केस दर्ज हैं।

अलीगढ़ पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक पलवल के हथीन थाने में 28 जनवरी 2020 को लूटपाट और कुकर्म का केस दर्ज हैं। हालांकि पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसी ने ही घटना को अंजाम दिया था।

हाईवे के वाहन होते थे निशाने पर: पुलिस के मुताबिक मारा गया बावरिया गैंग का बदमाश बबलू उर्फ गंजा की नजर रात के समय हाइवे से गुजरने वाली पब्लिक गाड़ियां होती थी। खासकर कैब जो यमुना एक्सप्रेस वे अथवा केएमपी के रास्ते गुजरती थी। सड़क पर नुकीला सामान फेंककर गाड़ियों को पंचर कर देता था। जब ड्राइवर पहिया बदलता था तभी वह उन पर हमला कर सवारियों से लूटपाट करता था।

बदमाश बबलू घर का पता नहीं लगा पाई पुलिस

यूपी में एनकाउंटर किए जाने के बाद सूचना मिलने पर फरीदाबाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और इसके घर की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को सारन थाना पुलिस और तिगांव थाना पुलिस कुख्यात बदमाश बबलू के घर की खाक छानती रही लेकिन कहीं स्थाई पता नहीं मिला। सारन थाना प्रभारी सैफूद्दीन ने बताया कि पहले नंगला एंकलेव पार्ट दो में रहने की सूचना मिली थी।

वहां पुलिस टीम भेजकर जांच कराई गई लेकिन बबलू के यहां रहने की कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने यह जरूर कहा कि कभी वह गाजीपुर रोड पर रहा करता था। वहीं तिगांव थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मारा गया अपराधी कई साल पहले कौराली गांव में रहा करता था। लेकिन उसका कोई स्थायी पता नहीं है।

 

Related posts

घर बैठे 24 घंटे ऑनलाइन कर सकेंगे उपभोक्ता मामलों से संबंधित शिकायत

News Blast

शाह-केजरीवाल की एक हफ्ते में तीसरी बैठक, गृह मंत्रालय ने पूछा- क्या कोरोना से जान गंवाने वालों को सही वक्त पर अस्पताल लाया गया था?

News Blast

द्वारकाधीश मंदिर में कृष्ण के दर्शन करने आए मोरारी बापू पर भाजपा के पूर्व विधायक का हमला, भाजपा की ही सांसद ने बचाया

News Blast

टिप्पणी दें