May 17, 2024 : 2:06 PM
Breaking News
MP UP ,CG

बारिश के बाद बढ़ी उमस, दिन का पारा 2 डिग्री बढ़ा तो रात का दो डिग्री घटा

  • उमस होने से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 04:00 AM IST

अशोकनगर. बारिश के बाद बढ़ रही उमस से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सामान्य की तुलना में तापमान 2 डिग्री बढ़ा है। जबकि रात को 2 डिग्री की गिरावट आई है। दिन के समय उमस के कारण लोगों को परेशान रहना पड़ा। वहीं लगातार उमस होने से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य की तुलना में 2 डिग्री अधिक रहा। जबकि रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है और तापमान 22.8 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह आर्द्रता 95 और शाम को 62 रही। जिले में प्री-मानसून की बारिश के बाद से ही मानसूनी बारिश थमी हुई है। अगले 4 से 5 जुलाई तक क्षेत्र में बारिश की संभावना है क्योंकि खाड़ी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हाे रहा है। इसके बावजूद फिलहाल ना तो कोई चक्रवाती घेरा बना है ओर ना ही सिस्टम क्षेत्र में एक्टिव है।
इधर..उमस ने बढ़ाई किसानों की चिंता
सोयाबीन लगभग 10 दिन का हो गया है और खरपतवार कई क्षेत्रों में होने लगा है। ऐसे में दवा का छिड़काव जरूरी है लेकिन उमस के चलते खेतों में नमी नहीं गई। किसान पप्पू कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह ने बताया कि दवा का छिड़काव किया जाएगा तो हल्की बारिश हो या नमी हो। बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

बस्ती में हादसा…परिवार के 5 लोगों की मौत:मां की मौत पर पति और 4 बेटियों के साथ जा रही थी महिला, कंटेनर से टकराई कार; पति-पत्नी और 3 बेटियों की मौत, एक बाल-बाल बची

News Blast

PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े सीएनजी प्लांट का लोकार्पण, जानिए इससे क्या होगा फायदा

News Blast

दुष्कर्म पीड़ित और आरोपी परिवार भिड़े; एक-दूसरे पर तेजाब से हमले का आरोप लगाया

News Blast

टिप्पणी दें