May 19, 2024 : 2:14 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में एक दिन में सबसे ज्यादा 171 लोगों ने दम तोड़ा, अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए मामलों की पुष्टि; दुनिया में अब तक 5.24 लाख मौतें

  • दुनियाभर में अब तक 5.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 61.40 लाख लोग ठीक हुए हैं
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 28.37 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 31 हजार 485 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 12:53 PM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 84 हजार 735 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 40 हजार 649 मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 24 हजार 036 लोगों की मौत हो गई है। कोलंबिया में एक दिन में 171 लोगों की जान गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,37,189 1,31,485 11,91,091
ब्राजील 15,01,353 61,990 9,16,147
रूस  6,61,165 9,683 428,978
भारत 6,27,168 18,225 3,79,902
स्पेन 2,97,183 28,368 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,92,004 10,045 1,82,097
चिली 2,84,541 5,920 2,49,247
ब्रिटेन 2,83,757 43,995 उपलब्ध नहीं
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
मैक्सिको 2,38,511 29,189 1,42,593

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में अब तक 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 61 हजार 990 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर के एक अस्पताल में एक कोरोना मरीज का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख संक्रमित हुए हैं। अब तक 1.82 लाख अब तक ठीक हो चुके हैं। यहां अब कर 17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

पेरू में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। लोग यहां घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तामल कर रहे हैं। यह दक्षिण अमेरिका में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

मैक्सिको: एक दिन में 679 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी से 679 लोगों की मौत हो गई है और 6741 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,189 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 5681 नए मामले सामने आए थे और 741 लोगों की मौत हुई थी।

Related posts

Pakistan Team, World Cup 2023: पिच पर नमाज, फिलिस्तीन का जिक्र, होटल में बिरयानी… इस बार खेल से ज्यादा विवादों में रही पाकिस्तानी टीम

News Blast

विराट कोहली:फैंस Vs ट्रोल्स की पिच पर कप्तान

News Blast

अमेरिका के विदेश मंत्री पोम्पियो दोहा पहुंचे, विशेष दूत खलीलजाद ने कहा- दोनों पक्षों के लिए परीक्षा का समय

News Blast

टिप्पणी दें