- आतंकियों के बारे में इनपुट मिलने पर मालबाग में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला
- सुरक्षाबलों ने जून में कुल 18 एनकाउंटर में 51 आतंकियों को मार गिराया
दैनिक भास्कर
Jul 02, 2020, 11:42 PM IST
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यहां के मालबाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार शाम मोर्चा संभाला। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
#Encounter has started at #Malbagh area of #Srinagar. Police and security forces are on the job. Further details shall follow. @JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) July 2, 2020
जून में मारे गए आंतकी
तारीख | जगह | आतंकी मारे गए |
1 जून | नौशेरा | 3 |
2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
21 जून | शोपियां | 3 |
23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
25-26 जून | त्राल (पुलवामा) | 3 |
29 जून | खुलचोहर (अनंतनाग) | 3 |
30 जून | वाघमा (अनंतनाग) | 2 |
कुल 51 |