May 17, 2024 : 10:00 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रम्प ने कोविड-19 महामारी को ‘चीन का प्लेग’ बताया, कहा- वे चाहते तो इसे फैलने से रोक सकते थे; दुनिया में 5.21 लाख मौतें

दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 5 हजार 408 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 60 लाख 86 हजार 338 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 21हजार 120 की मौत हो गई है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कोरोनावायरस को लेकर चीन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह महामारी 'चीन का प्लेग' है, जिसे कभी बाहर नहीं आने देना चाहिए था। लेकिन, चीन ने इसे फैलने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच हुई ट्रेड डील में साइन की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि चीन ने हमें कोरोना दे दिया।

अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 48 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 28 लाख से ज्यादा होचुकी है। वहीं, ब्राजील में अब तक 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।यहां 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 28,01,912 1,31,027 11,69,120
ब्राजील 14,76,884 61,314 9,16,147
रूस 6,61,165 9,683 4,28,978
भारत 6,18,394 18,089 3,70,414
ब्रिटेन 3,13,483 43,906 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,739 28,363 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,88,477 9,860 1,78,245
चिली 2,84,541 5,920 2,49,247
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
ईरान 2,32,863 11,106 1,94,098

*ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन ने सरकार की सलाह का उल्लंघन किया है। सरकार ने नागरिकों सेबहुत ही जरूरी होने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद स्टेनली ग्रीस घूमने चले गए। ग्रीस सरकार ने उनके आने की पुष्टि की। वह बुल्गारिया से होते हुए ग्रीस पहुंचे।
  • स्वीडन में कोरोनावायरस के मामले 70 हजार से ज्यादा हो गए हैं। यहां 24 घंटे में 947 नए मामले सामने आए। स्वीडन में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस: 24 घंटे में6,760 मरीज मिले

रूस में 24 घंटे में6,760 नए मरीज मिले हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 6.61 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि 9,683 लोगों की मौत हो चुकी है। एंटी कोरोनावायरस क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने गुरुवार को बताया कि एक हफ्ते से यहां सात हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं।

मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्हें मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर हालात वैसे हो तो। उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसी किसी जगह हूं, जहां काफी भीड़ हो तो जरूर मास्क पहनूंगा। वैसे मास्क पहनना अच्छा है।देश में मरने वालों की संख्या 1.28 लाख पहुंच गई है। यहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने कहा था कि यदि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अमेरिका में हर दिन एक लाख नए मामले सामने आ सकते हैं।

  • अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने गुरुवार को बीबीसी रेडियो 4 से कहा कि देश में संक्रमण को अभी कंट्रोल नहीं किया गया तो बाद में स्थिति और बिगड़ सकती है। संक्रमण और मौतों के मामले में दूसरे देश की तुलना में हम ज्यादा प्रभावित हैं। देश के कई राज्यों में संक्रमण का मामला बढ़ गया है।

ब्राजील: 60 हजार से ज्यादा मौतें
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 61 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 9.16 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में महामारी के बीच रक्षा मंत्रीफर्नांडो अजेवेडो ए सिल्वा ने रोरैमा राज्य का दौरा किया। देश में अब तक 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं।

मैक्सिको: 2.31 लाख संक्रमित
मैक्सिको में 24 घंटे में 5681 मरीज मिले हैं और 741 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या ईरान के करीब पहुंच गी। मैक्सिको अब टॉप 10 संक्रमित देश बनने वाला है। यहां 2.31 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 28 हजार 510 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान में 2.32 लाख मरीज हैं।

मैक्सिको के बार्सिलो होटल में रूम को डिसइन्फेक्ट करती स्टाफ कर्मचारी। महामारी की वजह से होटल अभी भी बंद है। यहां अब तक 2.31 लाख संक्रमित हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया। वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की घोषणा की। देश में अब तक 1530 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि मास्क पहनना अच्छा है। अगर उन्हें जरूरत होगी तो जरूर पहनेंगे।

Related posts

रूस में संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार, यहां 61% लोग ठीक हुए; दुनिया में अब तक 97 लाख से ज्यादा मरीज

News Blast

US प्रेसिडेंट का कांग्रेस को पहला संबोधन: बाइडेन के कार्यकाल के 100 दिन पूरे; बोले- अमेरिका टेक-ऑफ के लिए तैयार, वैक्सीनेशन इतिहास की सबसे बड़ी अचीवमेंट

Admin

MP: यूरिया पर मचा बवाल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुबह-सुबह बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

News Blast

टिप्पणी दें