May 19, 2024 : 12:09 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

शुक्र-चंद्रमा की प्रतियुति बनने से आज कुछ राशि वालों के लिए बन रहे हैं धन हानि के योग

  • 2 ग्रहों की अशुभ स्थिति से आज कुछ लोगों के कामकाज में आ सकती हैं रुकावटें

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 07:55 PM IST

गुरुवार, 2 जुलाई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। उसके सामने वृष राशि में शुक्र रहेगा। इन दोनों ग्रहों की प्रतियुति बनने से 6 राशि वालों के लिए धन हानि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कामकाज में मन नहीं लगेगा। रुकावटें आ सकती हैं। लेन-देन और निवेश में भी संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ.अजय भाम्बी के अनुसार 12 में से 6 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। इनके अलावा अन्य 6 राशि वालों पर सितारों का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ.अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – आज दिन भर घर के कार्यों को संपन्न करने में व्यस्तता बनी रहेगी। भविष्य संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव – परंतु दोपहर बाद कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से परिस्थितियां नकारात्मक हो जाएंगी तथा बनते कामों में कुछ बाधाएं भी आ सकती है इसलिए जल्दी ही अपने काम निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय – किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यवसाय में या नौकरी में आप की धाक का दबदबा बरकरार रहेगा और किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के स्वजनों के साथ कुछ समय गुजारना घर के वातावरण में पॉजिटिविटी लेकर आएगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान परिस्थितियों को नजर में रखते हुए  अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

वृष – पॉजिटिव – काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा मन में राहत मिलेगी। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। साथ ही आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव – परन्तु किराएदार संबंधी किसी मामलें में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज किसी को कर्जा ना दे, वसूली नहीं होगी। साथ ही आपसी संबंधों में भी खटास आ सकती है।
व्यवसाय – अगर व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो उस पर अमल करें, फायदेमंद साबित होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह स्थानांतरण मिल सकता है।
लव – आर्थिक स्थिति में सुधार आने से परिवार में कुछ शॉपिंग संबंधी योजनाएं बनेंगी और प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधी कोई मामूली समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसका आप घर बैठे देशी चीजों से इलाज कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

मिथुन – पॉजिटिव – मांगलिक कार्य संबंधी खरीदारी की योजना बन सकती है और आप वस्तुओं की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे और अपने मकसद में कामयाब भी होंगे।
नेगेटिव – संतान संबंधी कोई चिंता रहेगी। साथ ही कोई अशुभ समाचार मिलेगा जिसकी वजह से झगड़ा या अनबन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर यही रहेगा कि फालतू की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे।
व्यवसाय – व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे परंतु फिक्र ना करें, काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे तथा आय के भी कुछ स्रोत सुदृढ़ होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक ध्यान दें, कोई इंक्वायरी वगैरह हो सकती है।
लव – परिवार में सभी सदस्यों का एक-दूसरे को सहयोग रहेगा तथा मिल-जुलकर कार्य करने से आपस में प्यार बढ़ेगा।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ उत्तम नहीं है और आपको कोई चोट वगैराह भी लग सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 9

कर्क – पॉजिटिव – आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। समय परिवार की देखरेख के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में व्यतीत होगा। घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव – परंतु खर्चे के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना पड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ तनाव महसूस हो सकता है।
व्यवसाय – मशीनरी तथा औजार संबंधी व्यवसाय में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इन सामानों का इस्तेमाल सावधानी से करें। वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दिलचस्पी लेना शुरू करें।
लव – घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण व खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मनोरंजन संबंधी समय व्यतीत करके स्वयं को ऊर्जा पूर्ण महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य – किसी भी जोखिम भरे कार्य को करने से बचें। चोट लगने की आशंका है। बेहतर रहेगा कि किसी कारीगर से ही काम करवाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4

सिंह – पॉजिटिव – आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन व परामर्श द्वारा आपके सारे काम पूर्ण होते जाएंगे। साथ ही आप जिस किसी काम को करने की मन में ठान लेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। संपत्ति संबंधी कोई विवाद किसी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल होगा।
नेगेटिव – बुरी आदतों व बुरे लोगों से दूरी बनाकर रखें। कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही आपकी किसी समस्या का कारण बन सकते हैं तथा आपके बारे में कुछ अफवाह फैला सकते हैं।
व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों को करने की योजना बनेगी जिसमें उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन भी रहेगा। नौकरी में भी नए अवसर व ऑफर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
लव – किसी प्रिय व्यक्ति की कोई अनहोनी संबंधी सूचना मिल सकती है जिससे परिवार में कुछ दुखद पूर्ण वातावरण रह सकता है। प्रेम संबंधों में भी समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

कन्या – पॉजिटिव – सामाजिक कार्यों में तथा किसी समाज सेवा संबंधी कार्य में दिन व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा और आत्मिक सुखद अनुभूति होगी। कहीं से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है।
नेगेटिव – परंतु पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान ना देने से कुछ काम रुकेंगे जिससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है। परंतु आप किसी भी परिस्थिति से विचलित नहीं होंगे बल्कि समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे।
व्यवसाय – कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति की वजह से नीचा देखना पड़ सकता है। शेयर बाजार, कमोडिटी में थोड़ा सोच-समझकर निवेश करें। साथ ही कहीं पैसा फंस सकता है इसलिए कोई कदम उठाने से पहले उस पर विचार करें।
लव – विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही प्रेम संबंधों के भी विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु गैस, एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है। संयमित भोजन लेने से दिक्कतें नहीं आएंगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

तुला – पॉजिटिव – आपकी सूझबूझ से लिए गए निर्णय आर्थिक रूप से आपको मजबूत और सक्षम करेंगे। आज दिन कुछ रोचक साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने में व्यतीत होगा और उस ज्ञान का आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव – किसी अजनबी या अपरिचित व्यक्ति से रुपए-पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। साथ ही किसी जरूरतमंद मित्र को भी मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें क्योंकि वापसी की अधिक संभावना नहीं है।
व्यवसाय – व्यवसाय में किसी और की गलती का खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। साथ ही सरकारी नौकरी में भी किसी व्यक्ति के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है। बेहतर रहेगा कि प्रत्येक कार्य स्वयं द्वारा ही किया जाए।
लव – पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती अब प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग थोड़ा अपना ध्यान रखिए। तनाव की वजह से दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 5

वृश्चिक – पॉजिटिव – किसी नजदीकी संबंधी के यहां मेहमान बनकर जाने का अवसर प्राप्त होगा तथा यह भेंट-मुलाकात आपको तरोताजा कर देगी। कुछ योजनाओं की आप रूपरेखा बनाएंगे जो बहुत अधिक फायदेमंद साबित होंगी।
नेगेटिव – मनोरंजन के साथ-साथ अपने अपूर्ण कार्यों का भी ध्यान रखें। कोई कार्य रुकने से धन संबंधी नुकसान हो सकता है। साथ ही कोई उपलब्धि हाथ से निकल सकती है।
व्यवसाय – व्यवसाय में कोई फाइल या पेपर ना मिलने से कुछ टेंशन रहेगी जिसकी वजह से कोई महत्वपूर्ण कार्य रुकने की संभावना है। कोर्ट संबंधी कोई भी कार्य अभी रुक सकता है।
लव – पारिवारिक सदस्यों से संबंध मजबूत रहेंगे। बच्चों की तरफ से कोई खास काम में सफलता मिलने से मन में सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य – गिरने से कोई चोट आदि लग सकती है। साथ ही वाहन भी ध्यान से चलाएं। बेहतर होगा कि आज वाहन का इस्तेमाल ही ना करें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7

धनु – पॉजिटिव – आज उथल-पुथल भरी जिंदगी से कुछ राहत मिलेगी। आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही कोई इंटरव्यू या सम्मेलन आदि में आपको सम्मानित किया जा सकता है।
नेगेटिव – धन संबंधी कुछ मामलों को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु दोपहर तक का समय आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। इस समय अपने कार्यों पर ध्यान लगाने से आपकी काफी प्रॉब्लम हल हो जाएंगी।
व्यवसाय – व्यवसायिक स्थल व नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के सहयोग से आप अपने कार्य क्षेत्र को और आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
लव – परिवार के साथ कहीं चैरिटी आदि करने का मौका मिलेगा जिससे मन में धर्म-कर्म के प्रति आस्था बनी रहेगी और आपसी प्रेम भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य – धनु राशि के लोग अक्सर एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याओं से ग्रसित ही रहते हैं। ज्यादा गरिष्ठ भोजन और बाहर का खानपान लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

मकर – पॉजिटिव – आज भाग्य आप के पक्ष में है। कोई राजनीतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती है जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे – संबंधियों का सहयोग भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
नेगेटिव – परंतु ध्यान रखना जरूरी है कि आपके राजनीतिक रुतबे का फायदा कोई अन्य व्यक्ति उठा सकता है जिसकी वजह से मान-हानि आपकी हो सकती है। छवि को साफ-सुथरा बनाकर रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय – मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज फायदेमंद रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रुक सकता है।
लव – आज आपकी उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग भी खुशी महसूस करेंगे तथा आपकी प्रशंसा, आदर भी उनके मन में बढ़ेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा फिर भी अपने खानपान और अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 4

कुम्भ – पॉजिटिव – आपने पिछले कुछ समय से बहुत अधिक मेहनत द्वारा जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी और उस लक्ष्य को हासिल करने का शुभ समय है। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी।
नेगेटिव – परंतु आर्थिक रूप से कुछ उलझनें व समस्याएं बढ़ सकती हैं। परंतु हर मुश्किल, परेशानी का सामना आप निडरता से करेंगे और हल भी पा लेंगे। शत्रु और विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय – व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली बहुत ही उत्तम तरीके से रहेगी जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में जल्दी ही लाभदायक स्थितियां उत्पन्न होगी। परंतु प्रत्येक निर्णय स्वयं ही ले।
लव – किसी बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है परंतु जीवनसाथी का सहयोग ओर सेवा-भाव आपको मानसिक रूप से सुकून देगा। आप अपना ध्यान पूरी तरह काम पर लगा पाएंगे।
स्वास्थ्य – थकान जैसी स्थिति रह सकती है। साथ ही बदलते मौसम का भी प्रभाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1

मीन – पॉजिटिव – परिवार व रिश्तेदारों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण बनाने में आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। साथ ही बच्चों के भी कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। विचारों का आदान-प्रदान किसी नई दिशा का सुझाव दे सकता है।
नेगेटिव – परंतु अधिक उदारता आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपका मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय – आज नौकरी पेशा लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही कोई नई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। व्यवसाय में भी अनुबंध प्राप्त होने की उम्मीद है।
लव – युवा वर्ग डेटिंग आदि का आनंद लेंगे। परिवार में सगाई, विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेंगी जिससे वातावरण बहुत ही मधुर रहेगा।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। साथ ही अधिक गर्मी में रहने से बचें।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, भाग्यशाली अंक: 8

Related posts

चांद पर इंसान के पहले कदम का ऐतिहासिक पल और आइसबर्ग से टकराकर डूबते टाइटेनिक से लोगों को बचाने का खौफनाक लम्हा

News Blast

कोट्स:बड़ा आदमी वही है जो अपने पास बैठे व्यक्ति को छोटा महसूस न होने दे

News Blast

फेफड़े की डैमेज करने वाली बीमारी: सांस लेने पर तेज आवाज आना और छाती में जकड़न है सीओपीडी का लक्षण, सर्दियों में इससे ऐसे बचें

Admin

टिप्पणी दें