May 7, 2024 : 11:03 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मंगलवार को मन को व्यर्थ भटकने से बचाएं, कार्यों में परिवर्तन संभव है

  • अंक वाले लोगों के लिए 5 मई को अनुकूलता रह सकती है, अंक 3 वाले लोगों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है

दैनिक भास्कर

May 04, 2020, 05:10 PM IST

मंगलवार, 5 मई का मूलांक 5, भाग्यांक 5, दिन अंक 9, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 5 मई का दिन…

अंक 1- प्रकाशकों के लिए अधिक अनुकूलता संभव है। खेती के मामले में सरलता रह सकती है। मन को व्यर्थ भटकने से रोकें।

क्या करें- पशुओं को पानी पिलवाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 2- विशिष्ट व्यक्तियों के निजी सहायक पद पर कार्यरत लोगों का दायित्व परिवर्तन संभव है। सामाजिक ख्याति बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- प्रिंट मीडिया के संवाददाताओं के लिए सुखद स्थिति रह सकती है। लंबे समय से अटके काम में उल्लेखनीय प्रगति होने का सुख मिल सकता है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। 

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- दवाओं के खुदरा विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है। चावल मिलों के लिए बाजार संबंधी अनुकूलता रह सकती है। खानपान संबंधी खास सावधानी बरतें।

क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- आउटडोर खेलों के खिलाड़ियों को नया व्यावसायिक अनुबंध मिल सकता है। अपनी कार्यक्षमता से अधिक फल पाएंगे। व्यर्थ के कार्यों में ऊर्जा लगाने से बचें।

क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- कन्फेक्शनरी आयटम्स के विक्रेताओं के लिए दिन अच्छा रह सकता है। खुदरा सब्जी कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- भैरव बाबा को मोटी बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- पर्यावरण संबंधी एनजीओ वालों को तुलनात्मक रूप से सहूलियत महसूस हो सकती है। कानूनी विवाद में फंसने से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। 

क्या करें- हनुमान को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- कोई बड़ा ऑपरेशन करवाना है तो डॉक्टर के परामर्श का पालन करें, डॉक्टर बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं। दांत का दर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हुए गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- मार्बल और ग्रेनाईट कारोबारियों के लिए लाभकारी समय है। भवन-निर्माण सामग्री के व्यापारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

Related posts

अगले 4 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड

News Blast

फ्लू की वैक्सीन कोरोना से संक्रमण का खतरा 39% तक घटा सकती है, अलर्ट रहें क्योंकि सर्दी में फ्लू और कोरोना दोनों का खतरा

News Blast

हम कुछ नहीं कर सकते- पुलिस दबोह थाना प्रभारी प्रमोद साहू का कहना है कि उनको इस घटना के बारे मेंसोशल मीडिया से पता चला. हमारे थाने से पुलिस पहुंची थी. कमरे में बंद युवक विक्षिप्त है. युवक को इलाज की जरूरत है. पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकती.

News Blast

टिप्पणी दें