May 19, 2024 : 4:56 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष गुप्ता को तिवारी ने सौंपा कार्यभार

दैनिक भास्कर

Jun 06, 2020, 05:58 AM IST

दिल्ली. पूर्व महापौर आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें पद भार सौंपा। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि मैं इस पद पर पार्टी के भरोसा पर खरा उतरने की प्रयास करूंगा। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आदेश गुप्ता जमीन से जुड़े हुए नेता है और उम्मीद है कि वो बीजेपी पद की जिम्मेदारी सही से निभाएंगे।

आदेश गुप्ता के सामने बड़ी चुनौती भाजपा में बड़ी स्तर पर व्याप्त गुटबाजी है। चाह कर भी एक मंच पर सभी सांसदो, विधायकों को एक मंच पर लाकर पार्टी और विपक्ष में एक जुटता का संदेश देना है। इस काम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना के बाद से प्रदेश भाजपा पूरी तरह से विफल रही है। आदेश गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के मौके पर भी दिल्ली के सात सांसदों में में दो सांसद हंसराज हंस और गौतम गंभीर दोनों गायब रहे।

पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में आदेश गुप्ता को पदभार ग्रहण कराने के लिए बीजेपी के सात सांसद में से पांच सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, डॉक्टर हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी उपस्थित रहीं।  इसके अतिरिक्त भाजपा के सभी विधायक ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य मोर्चों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।  

Related posts

रवींद्र जडेजा ने इमरान खान को पछाड़ा, रविचंद्रन अश्विन भी छाए… ऐसे लड़खड़ाया ऑस्ट्रेलिया

News Blast

MP : पन्ना में कपड़ा व्यापारी ने पत्नी संग की थी आत्महत्या, मौत के 12 घंटे बाद फेसबुक पर पोस्ट हुआ सुसाइड नोट

News Blast

MP Board 10th Result 2022 : मजदूर पिता ने पढ़ाई में कमी नहीं आने दी, बेटी नैनसी ने टॉप कर पूरा किया सपना

News Blast

टिप्पणी दें