May 19, 2024 : 4:31 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

आज पुलिस रिफॉर्म से जुड़े नए कानून को मंजूरी देंगे ट्रम्प; दो अश्वेतों की पुलिस के हाथों हत्या के बाद पुलिस में सुधार का वादा किया था

  • नया कानून अमल में आएगा तो अफसरों के बर्ताव के बारे में जानकारी जनता को देनी पड़ेगी
  • 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड और 12 जून को रेशर्ड ब्रुक्स की पुलिस के हाथों हत्या हुई थी, दोनों अश्वेत थे

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 11:34 AM IST

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार को पुलिस सुधार से जुड़े एक आदेश को मंजूरी देंगे। देश में 18 दिन में दो अश्वेतों की पुलिस अफसरों के हाथों हत्या हुई। इसके बाद पुलिस को ज्यादा जिम्मेदार बनाने और उसके काम करने के तरीकों में सुधार की मांग उठ रही है। 25 मई को मिनेपोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड और 12 जून को अटलांटा में रेशर्ड ब्रुक्स की हत्या हुई थी। 

ट्रम्प ने सोमवार को कहा- हम देश में बेहतर कानून-व्यवस्था चाहते हैं। सभी को बराबर इंसाफ मिलना चाहिए। व्हाइट हाउस ने भी सोमवार को ट्वीट किया। कहा- राष्ट्रपति पूरी तरह पुलिस सुधार के पक्ष में हैं। नए कानून के अमल में आने के बाद पुलिस को ज्यादा अनुशासित रहना पड़ेगा। अफसरों के खराब बर्ताव की जानकारी सार्वजनिक करनी पड़ेगी। अब तक ऐसा नहीं होता था।

नए कानून में क्या कमी?

फ्लॉयड की हत्या के विरोध के बाद पुलिस सुधारों की मांग तेज हुई। इस दौरान कहा गया कि पुलिस अफसर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करते हैं। कई बार हथियारों का इस्तेमाल बेवजह भी किया जाता है। एक सवाल आरोपी या संदिग्ध को गर्दन से पकड़ने पर भी उठा। हालांकि, ट्रम्प जिस नए कानून को मंजूरी देने जा रहे हैं उसमें सिर्फ प्रशासनिक सुधारों की बात है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर कुछ नहीं कहा गया है।

पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं 

जॉर्जिया में 12 जून को एक 27 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी रेशर्ड ब्रुक्स की एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस रिफॉर्म की मांग और तेज हो गई। अटलांटा में लोग सड़कों पर उतर आए। ब्रुक्स के एक रिश्तेदार ने सोमवार को कहा- पुलिस पर हमारा भरोसा बिल्कुल खत्म हो गया है। यह तभी बदल सकता है, जब पुलिस विभाग में कोई बड़ा बदलाव किया जाए।

ट्रम्प ने ब्रुक्स मामले पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था- घटना बहुत ही परेशान करने वाली है। मैं खुद मामले पर करीबी नजर रख रहा हूं। 

ब्रुक्स को गोली मारने वाला पुलिस अफसर बर्खास्त

जॉर्जिया के कानूनी विभाग ने सोमवार को बताया था कि ब्रुक्स को दो गोलियां लगी थीं। जिम्मेदार पुलिस अफसर को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना से जुड़े दूसरे अफसर का तबादला एडमिनिस्ट्रेशन में कर दिया गया। 

घटना के बाद अटलांटा पुलिस चीफ का इस्तीफा

जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, घटना 12 जून की है। ब्रुक्स की कार पार्किंग में थी। उसमें वह सो रहा था। पुलिस अफसरों को लगा कि वह नशे में है। पूछताछ के दौरान उसकी पुलिस से झड़प हो गई। ब्रुक्स ने एक अफसर की गन छीनकर भागने की कोशिश की। दूसरे अफसर ने उसका पीछा किया। भागते हुए ब्रुक्स पलटा और उसने अफसर पर गन तान दी। इसी दौरान अफसर ने उस पर गोली चला दी। बाद में ब्रुक्स की मौत हो गई। घटना के बाद अटलांटा के पुलिस चीफ ने इस्तीफा दे दिया।

Related posts

संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार; इनमें से 54 लाख से ज्यादा ठीक हुए, दुनिया में कोरोना से 76% मौतें सिर्फ 10 देशों में हुईं

News Blast

पाकिस्तान की संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे? न्यूज चैनल का दावा पड़ताल में झूठ निकला

News Blast

स्पेन में शुरुआत में संक्रमण दर 35% थी, टेस्ट और वेंटिलेटर बढ़ाकर यह दर 1% से कम कर दी

News Blast

टिप्पणी दें