May 19, 2024 : 12:13 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा ने महामारी को लेकर ट्रम्प प्रशासन की आलोचना की, कहा- इस संकट ने देश के नेतृत्व में विफलताओं को उजागर किया

  • ओबामा ने कहा- महामारी से काले लोग ज्यादा प्रभावित हुए, ऐसा संकट देश में पहले से मौजूद असमानताओं को उजागर करती है
  • पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन के कई अधिकारी तो ढोंग करने के बहाने भी जिम्मेदारी उठाते नजर नहीं आए 

दैनिक भास्कर

May 17, 2020, 10:46 AM IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तौर-तरीकों की आलोचना की है। उन्होंने ग्रेजुएट्स छात्रों के दीक्षांत समारोह में शनिवार को कहा कि ट्रम्प प्रशासन के कई अधिकारी तो ढोंग करने के बहाने भी जिम्मेदारी उठाते नजर नहीं आए।

हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब ओबामा ने ट्रम्प पर निशाना साधा है। पिछले हफ्ते भी उन्होंने एक लीक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह एक पूर्ण रूप से अराजक आपदा है।

कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए ओबामा ने छात्रों से कहा कि कोरोनावायरस महामारी ने देश के नेतृत्व में विफलताओं को उजागर किया है। इस संकट ने एक बात तो साफ कर दी है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जान गए हैं कि वे क्या कर रहे हैं। इनमें कई लोग दिखावा भी नहीं कर रहे कि वे किस चीज के लिए जिम्मेदार हैं।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1200 से ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं देश में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है।

काले लोग ज्यादा प्रभावित

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में महामारी से सबसे ज्यादा काले लोग प्रभावित हुए हैं। काले लोगों पर बीमारी का जिस तरह से प्रभाव पड़ा है, उसने अमेरिकी व्यवस्थाओं की कमियों को उजागर कर दिया है। इस तरह की महामारी देश में पहले से मौजूद असमानताओं को उजागर करती है। काले लोगों को ऐतिहासिक रूप से जिन हालात का सामना करना पड़ता है, उसका बोझ अलग है।

दुनिया के बेहतरी आप पर निर्भर’

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान अहमुद अर्बे की हत्या का भी उल्लेख किया। निहत्थे काले जॉगर की फरवरी में दो गोरे लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर दुनिया बेहतर होने जा रही है, तो यह सब आपके ऊपर निर्भर है।

ट्रम्प-ओबामा आमने-सामने

2017 में पद छोड़ने के बाद से ओबामा ट्रम्प के बारे में शायद ही कभी बात की हो। लेकिन हाल के दिनों में दोनों आमने-सामने नजर आ रहे हैं। हाल में ट्रम्प ने भी ओबामा और उनके प्रशासन पर उनके कार्यकाल के दौरान आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप लगाया था। राष्ट्रपति ने लिखा था- अमेरिकी इतिहास का अब तक सबसे बड़ा राजनीतिक अपराध।

Related posts

फ्रांस में राफेल डील की जांच शुरू: फ्रेंच मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, इमैनुएल मैक्रों और पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से भी किए जाएंगे सवाल जवाब

Admin

पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले

News Blast

ईरान ने सुलेमानी की मौत के मामले में ट्रम्प की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद

News Blast

टिप्पणी दें