May 21, 2024 : 9:50 AM
Breaking News
MP UP ,CG खबरें ताज़ा खबर राज्य

अब किसानों को कैसे मिलेगी मौसम सटीक जानकारी, 31 मार्च के बाद बंद होंगी देश की 199 जिला इकाइयां

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में जिला कृषि मौसम इकाई संचालित हो रही हैं, जो मार्च के बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएंगी। इनमें बालाघाट, कटनी, रीवा, शहडोल, छतरपुर, दमोह, सिंगरौली, गुना, खंडवा, शिवपुरी, राजगढ़, अशोकनगर और बड़वानी शामिल हैं।

MP Weather: अब किसानों को कैसे मिलेगी मौसम सटीक जानकारी, 31 मार्च के बाद बंद होंगी देश की 199 जिला इकाइयांदेश की 199 जिला कृषि मौसम इकाइयां 31 मार्च के बाद होंगी बंद

किसानों को मौसम का सटीक पूर्वानुमान, फसल संबंधी सावधानियां बताने के लिए वर्ष 2019 से संचालित जिला कृषि मौसम इकाइयां अब बंद होने जा रही हैं। देशभर के 199 कृषि विज्ञान केंद्रों में संचालित इन इकाइयों को 31 मार्च के बाद बंद कर दिया जाएगा। दो दिन पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सभी कृषि विज्ञान केंद्रों को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा विभाग

 

जिला कृषि मौसम इकाइयों की स्थापना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और भारत मौसम विज्ञान विभाग के बीच वर्ष 2019 में हुए करार (एमओयू) के बाद की गई थी। हालांकि, फरवरी 2022 में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस योजना को 2026 तक बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन समय से पहले ही वित्त विभाग की अनुशंसा पर इन इकाइयों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के पीछे आर्थिक तंगी बड़ी वजह मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, देश के 199 कृषि विज्ञान केंद्रों में संचालित प्रत्येक इकाई में दो कर्मचारी (एक कृषि विज्ञानी और एक आब्जर्वर) संविदा पर नियुक्त किए गए थे। देशभर में करीब 400 कर्मचारियों को वेतन के लिए सात से आठ महीनों का लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब इनके सामने नौकरी का संकट खड़ा हो गया है।

Related posts

PM Modi Varanasi Visit Live: थोड़ी देर में वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे 1475 करोड़ की सौगात

News Blast

युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली; पिता बोले- लूट के आरोप में बेटे को पुलिस ने दो दिन हिरासत में रखा; प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई गई चोट

News Blast

सुप्रीम कोर्ट ने कमलनाथ की अपील पर चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाई; कांग्रेस ने इसे अलोकतांत्रिक बताया था

News Blast

टिप्पणी दें