May 5, 2024 : 6:43 PM
Breaking News
Other

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, आसमान में बादलों के डेरा से बारिश की संभावना

एमपी (MP Mausam Big Updates) में सर्द हवाओं (MP Cold Wind News) की वजह से दिन में भी कंपकंपी बढ़ गई है। आसमान में बादलों का डेरा है। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं, मवाठ के कारण किसानों को राहत है। बादल खुलने पर न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

एमपी (MP Weather Alert News) में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। रात से ज्यादा दिन के तापमान में गिरावट है। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान समान्य से आठ-दस डिग्री नीचे लुढ़क गया है। इसकी वजह से कंपकंपी बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह भी भोपाल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, आसमान में अभी बादलों का डेरा जमा है। ऐसे में बारिश के भी आसार हैं। सुबह में कोहरा भी छाया हुआ था।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक के अनुसार निम्नांकित मौसम परिस्थितियों के कारण 29-30 दिसंबर के दौरान एमपी में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। पूर्वी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी मध्यप्रदेश कई हिस्सों में 5-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहे।उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब मोटे तौर पर 76°पूर्वी देशांतर के साथ 26°अक्षांश के उत्तर में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अपनी धुरी के साथ एक ट्रफ के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है।गौरतलब है कि बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से छह डिग्री कम है। जबकि रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से अधिक है। शहर में 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

Related posts

शिक्षक पर्व 2021 पर NEP के कई पहल लांच; पीएम मोदी

News Blast

महिला पत्रकार के सवालों पर भड़के राकेश टिकैत, गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप

News Blast

महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर उठ रहे सवाल, जानिए क्यों संदेह के घेरे में है एक शिष्य

News Blast

टिप्पणी दें