May 16, 2024 : 3:55 PM
Breaking News
MP UP ,CG Other अन्तर्राष्ट्रीय खबरें ताज़ा खबर राज्य राष्ट्रीय

तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रही थीं घर

हरियाणा के झज्जर जिले में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत हुई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों मृतक आंदोलनकारी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की थीं और किसान आंदोलन रोटेशन के तहत अब वे घर निकलने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि ये महिलाएं आज सुबह करीब 6 बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने को ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कूचल दिया, जिसमें तीन बुजुर्ग किसान महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसे बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल नंबर से ही दिल्ली की सीमाओं से लेकर पंजाब और हरियाणा तक में किसानों का आंदोलन जारी है। ये किसान पिछले एक साल से कृषि कानूनों की वापसी के लिए अलग-अलग जगहों पर डटे हुए हैं। माना जाता है कि किसान आंदोलन में रोटेशन के तहत आंदोलनकारी भाग लेते हैं।

Related posts

कोरोना संक्रमण से एकदम राहत: रीवा जिले की पॉजिटिविटी दर 2.12 पहुंची, नए 31 मरीज मिले संक्रमित, अब 1014 एक्टिव केस ठीक करने पर फोकस

Admin

दुनिया के 80 में से 40 देशों ने लॉकडाउन खोला, सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के; 6 देश सीमाएं खोलने को भी तैयार

News Blast

सिरोंज में किया गया अंतिम संस्कार: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा

Admin

टिप्पणी दें