May 6, 2024 : 6:35 PM
Breaking News
Other

महाराष्ट्र में 3075 तो मुंबई में 365 नए केस मिले, तमिलनाडु में 1600 से ज्यादा नए मामले

देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब भी जारी है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3075 केस आए हैं। राजधानी मुंबई में 365 नए संक्रमित मिले और चार की मौत हो गई। वहीं तमिलनाडु व केरल में भी नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र में गत 24 घंटे में जहां 3075 नए मरीज मिले हैं, वहीं 3056 लोग ठीक हुए हैं। 35 लोगों की महामारी के चलते मौत हो गई। राज्य में अभी 16,672 सक्रिय केस हैं। महानगर मुंबई में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 365 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,34,702 हो गई है। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 16015 हो गई है। मुंबई में रिकवरी रेट 97 फीसदी है। फिलहाल शहर में कोई कंटनेमेंट जोन नहीं है। पांच या इससे ज्यादा केस मिलने पर 43 बिल्डिंगों को सील किया गया है।

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी
इस बीच, मुंबई में शनिवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया। शनिवार को 563 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। विसर्जन की प्रक्रिया बृहन्मुंबई नगर पालिका व पुलिस के सहयोग से की जा रही है, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए भीड़ से बचाव हो सके।

तमिलनाडु में 27 की मौत
उधर, तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 1639 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 27 की मौत हो गई। 1517 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 26,32,231 हो गई है।

बता दें, देश में दूसरी लहर का असर अभी खत्म नहीं हुआ है, वहीं अगले माह तक तीसरी कोरोना लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। इसे देखते हुए शुक्रवार को पीएम मोदी ने राज्यों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने दवाओं व अस्पतालों में बेड का पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

MP के इस शहर के भिखारी भी जमा कराते हैं टैक्स, जानें- 10 भिखारियों ने किस मद में दिया कितना पैसा?

News Blast

अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता सचिव और एनडी गुप्ता होंगे कोषाध्यक्ष

News Blast

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को मिली जमानत

News Blast

टिप्पणी दें