May 18, 2024 : 5:47 AM
Breaking News
Other

देश में महिला उत्पीड़न के मामलों में 46 फीसदी इजाफा, आधे मामले इस राज्य से

राष्ट्रीय महिला आयोग के पास आई महिलाओं से अपराध की शिकायतों में 46 प्रतिशत इजाफा हुआ। इनमें से आधे मामले अकेले यूपी के हैं। 2021 के पहले 8 महीनों में आयोग में 19,953 शिकायतें आई जबकि पिछले वर्ष इसी समय में 13,618 मामले दर्ज हुए थे। अकेले जुलाई में 3,248 शिकायतें दर्ज हुई जो 2015 के बाद सर्वाधिक है।आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, शिकायतें इसलिए भी बढ़ी क्योंकि आयोग ने नियमित जागरूकता अभियान आयोजित किए। हर समय उपयोग में आने वालों वाली हेल्पलाइन भी जारी की है। यह महिलाओं को सदैव सहयोग प्रदान करती है यहां से वे शिकायतें भी दर्ज करवा सकती हैं।महिला आयोग के जागरूकता अभियान से भी शिकायतें बढ़ी हैं। -रेखा शर्मा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग 

राज्यों के लिहाज से यूपी न केवल सबसे ऊपर रहा, बल्कि दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली के मुकाबले यूपी से करीब 5 गुना ज्यादा शिकायतें सामने आई।

1,022 मामले दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास के दर्ज हुए

जीवन और सम्मान      7,836
घरेलू हिंसा                4,289
दहेज शोषण              2,923
साइबर अपराध          585

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से पांच गुना मामले

उत्तर प्रदेश   10,084
दिल्ली          2,147
हरियाणा      995
महाराष्ट्र       974

Related posts

आर्यन खान समेत बाकी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी NCB

News Blast

आकाश प्राइम: स्वदेशी तकनीक बनाती है मिसाइल को अचूक, एलएसी जैसे ठंडे इलाकों पर भी नहीं बचेंगे दुश्मन के जेट्स

News Blast

रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स की भगवा ड्रेस में सरकार ने किया बदलाव,

News Blast

टिप्पणी दें