May 22, 2024 : 4:51 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अंतरिक्ष की राह में मुश्किलें:महिलाओं में कैंसर, थायराइड का खतरा ज्यादा; इसलिए उनकी अंतरिक्ष उड़ानें भी कम होती हैं

  • Hindi News
  • International
  • Higher Risk Of Cancer, Thyroid In Women; That’s Why Their Space Flights Are Also Less, So Far 67 Women Have Become Astronauts In The World.

वॉशिंगटनएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
नासा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान पर गिराए गए अणु बम के पीड़ितों को ट्रैक कर रहा है। इस शोध में पाया गया है कि विकिरण के संपर्क में आने पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। - Dainik Bhaskar

नासा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान पर गिराए गए अणु बम के पीड़ितों को ट्रैक कर रहा है। इस शोध में पाया गया है कि विकिरण के संपर्क में आने पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।

अब तक 67 महिलाएं अंतरिक्ष यात्री बन चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से महिलाओं को अंतरिक्ष में भेजने के कार्यक्रम कम ही चलाए जाते हैं। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में यात्री उच्च स्तरीय हानिकारक विकिरणों के संपर्क में आते हैं। इन विकिरणों से इंसान के नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे कैंसर और हृदय रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। इन विकिरणों का खराब असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक अंतरिक्ष विकिरण के प्रभाव का अध्ययन करना कठिन है। नासा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान पर गिराए गए अणु बम के पीड़ितों को ट्रैक कर रहा है। इस शोध में पाया गया है कि विकिरण के संपर्क में आने पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। खासकर, महिलाओं को स्तन कैंसर और थायराइड हो सकता है। इसलिए नासा महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अंतरिक्ष यात्रा पर कम भेजता है।

वैली फंक की अंतरिक्ष यात्रा से महिलाओं को उम्मीद
महिला अंतरिक्ष यात्री वैली फंक ने जेफ बेजोस की न्यू शेपर्ड उड़ान से अंतरिक्ष यात्रा की। महिला अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह मील का पत्थर है। हालांकि, महिलाओं में क्षमता के बावजूद 1961 में इस तरह की एक योजना रद्द कर दी गई थी। वैली फंक ने 1960 के दशक में नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर में सभी टेस्ट पास किए थे।

खबरें और भी हैं…

Related posts

US के पूर्व प्रेसिडेंट ने लिखा- राहुल गांधी में सब्जेक्ट का मास्टर होने की योग्यता या जुनून नहीं

News Blast

हैवानियत के 8 मिनट 46 सेकंड : जब अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड को तड़पाकर मार डाला

News Blast

सुप्रीम कोर्ट में 9वें जज की नियुक्ति; सर्वे में 56% लोग बोले- चुनाव के बाद नियुक्ति होती तो अच्छा होता

News Blast

टिप्पणी दें