May 10, 2024 : 12:50 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

बढ़ते मरीजों से बढ़ी परेशानी:अमेरिका में टीके की डोज पूरी, पर मास्क भी जरूरी, राष्ट्रपति ने मास्क को लेकर सीडीसी को नई गाइडलाइंस जारी करने के दिए निर्देश

  • Hindi News
  • International
  • Vaccine Dose Complete In America, But Mask Is Also Necessary, President Directs CDC To Issue New Guidelines Regarding Masks

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
निर्देश के बावजूद न्यूयॉर्क में लोग बिना मास्क के दिखे। - Dainik Bhaskar

निर्देश के बावजूद न्यूयॉर्क में लोग बिना मास्क के दिखे।

अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि कोरोना का टीका लगा चुके लोग भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाएं। सीडीसी के निदेशक डॉ रोशेल वालेंस्की ने कहा, ‘अमेरिकियों को उन क्षेत्रों में मास्क लगाना फिर शुरू करना चाहिए, जहां पिछले सात दिन में प्रति 1,00,000 लोगों पर 50 से अधिक नए मरीज मिले हैं।

सीडीसी ने कहा कि उन क्षेत्रों में भी मास्क लगाना चाहिए, जहां 8% से ज्यादा टेस्ट पॉजिटिव मिल रहे हैं। इस तरह की स्थिति फ्लोरिडा, मिसौरी, अर्कांसस और लुइसियाना जैसे राज्यों में है। स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानीय स्थिति देखकर अन्य पाबंदियां भी लगाना चाहिए।’ दरअसल, कोरोना की बिगड़ती स्थिति देखने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्क को लेकर सीडीसी को नई गाइडलाइंस जारी करने के निर्देश दिए थे। वहीं बाइडेन प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के लिए टीका अनिवार्य कर दिया है। कर्मचारियों से टीका प्रमाण पत्र मांगा है।

जापान: टोक्यो में पहली बार सर्वाधिक नए मरीज
जापान के टोक्यो में पहली बार मंगलवार को सबसे ज्यादा 3,177 नए कोरोना मरीज मिले हैं। टोक्यो में पहली बार 3,000 से ज्यादा नए मरीज भी मिले हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा 2,848 मरीज सोमवार को मिले थे।
जर्मनी: आधी आबादी ने टीके की दोनों डोज ली
जर्मनी की आधी से ज्यादा आबादी का पूर्ण कोरोना टीकाकरण हो चुका है। जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पाहन ने बताया कि जर्मनी में 4.18 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। जबकि 61.1% आबादी ने कम से कम एक खुराक ली है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ताजिकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, दुशान्बे से 341 किमी दूर था केंद्र; जम्मू-कश्मीर में भी आए झटके

News Blast

अमेरिका में आग का कहर:सूखा, गर्मी और आग की चपेट में अमेरिका, 14 दिन, 3 राज्य और 2.45 लाख एकड़ आग के हवाले

News Blast

कोरोना दुनिया में:: बीते दिन पौने चार लाख से ज्यादा नए मामले; इनमें से सबसे ज्यादा भारत में, ऑस्ट्रेलिया में डेल्टा वेरिएंट के 112 मरीज मिले

Admin

टिप्पणी दें