- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- There Was Friendship With The Girl On Social Media, The Accused Has Already Done Two Marriages
इंदौर17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
तेजाजी नगर पुलिस ने एक सरपंच पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। दरअसल, एक महिला को शादी का झांसा देकर उसने रख लिया था। महिला और उसके बच्चे को अब जान से मारने की धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है, आरोपी ने पहले से ही दो शादियां कर रखी हैं। आरोपी ने फेस बुक पर दोस्ती कर खरगोन की एक बच्चे की मां को इंदौर बुलाया। एक साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी आर डी. कानवा के अनुसार 26 वर्षीय युवती ने तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार आरोपी विजय बिलोनिया है। उसकी पत्नी मोरोद की सरपंच है। एक साल पहले सोशल मीडिया पर युवती से विजय लोनिया की दोस्ती हुई। विजय ने उसे इंदौर बुलाकर अपने सिध्दि विनायक अपार्टमेंट पर रख लिया। कुछ दिनों बाद विजय ने पीड़िता से शादी की बात कर उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विजय से शादी की बात कही, तो जान से मारने की धमकी दी। तेजाजी नगर पुलिस ने एक सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया, पति से उसकी अनबन चल रही थी। फेसबुक पर उसकी दोस्ती विजय से हुई थी। विजय ने उसे इंदौर बुला लिया। पत्नी बनाकर रखने का वादा किया। उसने उसे फ्लैट में रखा। यहां उसका शोषण करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।