May 14, 2024 : 4:50 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

वैक्सीनेशन पर भास्कर एनालिसिस:MP, राजस्थान सहित 7 राज्यों में अगले महीने तक 70% आबादी को सिंगल डोज लग जाएगा, 43% युवाओं को पहला डोज लगाकर गुजरात टॉप पर

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • बिहार-यूपी सबसे पीछे; शुरुआत में सबसे आगे चल रहे केरल को राजस्थान-दिल्ली ने पीछे किया

देश की 70% वयस्क (18+) आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकारें तेजी से वैक्सीनेशन करने लगी हैं। 21 जून के बाद टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने से 7 राज्य ऐसे सामने आए हैं, जहां अगस्त तक 70% वयस्क आबादी को सिंगज डोज लग जाएगा, बशर्ते रोज लगने वाले टीकों की यही रफ्तार बनी रहे। युवा आबादी को वैक्सीनेट करने के मामले में 43% वैक्सीनेशन के साथ गुजरात टॉप पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 94 करोड़ आबादी 18+ है। इनमें से 27.87 करोड़ लोग (29.65%) टीके की कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं।

उसके बाद राजस्थान, दिल्ली, केरल और हरियाणा है। खास बात यह है कि 21 जून से पहले केरल टॉप पर था, अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। यूपी-बिहार लगातार सबसे पीछे बने हुए हैं।

UP-बिहार में साल के अंत तक भी 70% टीकों का लक्ष्य मुश्किल

विशेषज्ञों का कहना है कि 70% आबादी को सिंगल डोज लगने के बाद उन्हें सिर्फ 3 महीने में दूसरा डोज देकर हर्ड इम्युनिटी का स्तर पाया जा सकता है। 70% आबादी कवर होने के बाद हर्ड इम्युनिटी आ जाती है। हर्ड इम्युनिटी आने से संक्रमण फैलना रुक जाता है। WHO के मुताबिक, हर्ड इम्युनिटी आने से ही कोरोना के खात्मे की शुरुआत होगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

नशे का सौदागर गिरफ्तार:लाॅकडाउन में काम नहीं मिला तो गांजा लाकर बेचने लगा, डेढ़ किलो बरामद

News Blast

Business Idea: शुरू करें अपना खुद का बिजनेस, 15 लाख रुपये होगी कमाई; सरकार भी करेगी मदद

News Blast

राजनीतिक स्वार्थ में लिप्त अरविंद केजरीवाल को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं : आदेश गुप्ता

News Blast

टिप्पणी दें