May 9, 2024 : 1:17 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

ज्येष्ठ पूर्णिमा आज:24 जून की रात दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, पूर्णिमा पर चंद्र को अर्घ्य अर्पित करें

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Jyeshtha Purnima, Strawberry Moon Will Be Visible On The Night Of 24th June 24, Offer Arghya To The Moon On The Full Moon

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 24 जून की रात ज्येष्ठ पूर्णिमा का चंद्रमा विशाल आकार में दिखाई देगा। शाम लगभग 7 बजे पूर्व दिशा में जब चंद्र उदय होगा। चंद्र का आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्र की तुलना में कुछ बड़ा होगा और चमक भी अधिक होगी। भोपाल की खगोल विज्ञान विशेषज्ञ सारिका घारू ने बताया कि ये सुपरमून कहलाता है। ये इस साल का तीसरा सुपरमून होगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंद्र उदय के बाद चंद्र को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। चांदी के लोटे में दूध भरें औ ऊँ सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करते हुए चंद्र को अर्घ्य चढ़ाएं। पूर्णिमा पर जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करें। हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सारिका घारू के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के इस मून को पश्चिमी देशों में स्ट्रॉबेरी की हार्वेस्टिंग का मौसम होने के कारण स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया गया है। इसे हनी मून भी कहते हैं, क्योंकि इस समय वहां हनी हार्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाता है। यूरोपीय देशों में जून्स फूलमून भी नाम दिया जाता है। पश्चिमी देशों में इसे रोजमून भी कहा जाता है। ये नाम उदित होते फूलमून की लालिमा के कारण और कुछ क्षेत्रों में इस समय खिलने वाले गुलाब के कारण दिया गया है।

चंद्र पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करते हुए 3,61,885 किमी से कम दूरी पर रहता है तो उस समय पूर्णिमा का चंद्र सुपरमून कहलाता है। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखता है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अटॉप्सी रिपोर्ट में खुलासा: कोरोना से मरने वाले 60% मरीजों की मांसपेशियों में सूजन, यह हार्ट और किडनी में होने वाली सूजन से काफी अलग; रिसर्च में दावा

Admin

पोलैंड वाले आने दे रहे हैं, यूक्रेन वाले जाने नहीं दे रहे’- दो छात्रों की आपबीती

News Blast

फूल-पत्तियों और मसालों से घर पर तैयार करें हर्बल कलर, बेफिक्र मनाएं होली

News Blast

टिप्पणी दें