May 24, 2024 : 2:43 PM
Breaking News
मनोरंजन

मदद: साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी सिने वर्कर्स और जर्नलिस्ट्स की मदद के लिए आगे आए, फ्री में लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

14 मिनट पहले

कॉपी लिंक

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने हैदराबाद के सिने वर्कर्स और जर्नलिस्ट्स को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी चिरंजीवी ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट शेयर कर दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आओ हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें, सुरक्षित रहें।”

चिरंजीवी फ्री वैक्सीन लगवाने का ये काम ‘अपोलो 24/7’ के सहयोग से अपनी नेतृत्व वाली ‘कोरोना क्राइसिस चैरिटी’ (CCC) एसोसिएशन के तहत कर रहे हैं। वीडियो में चिरंजीवी ने सिने वर्कर्स और जर्नलिस्ट्स से अपील की है कि वे फ्री वैक्सीन लगवाने के लिए एसोसिएशन में अपना नाम दर्ज करवा लें। पिछले साल कई तेलुगु सेलेब्स भी इस चैरिटी एसोसिएशन को पैसा दान करने के लिए आगे आए थे। यह एसोसिएशन चिरंजीवी द्वारा तेलुगु इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स की सहायता के लिए स्थापित की गई थी।

फ्री वैक्सीन ड्राइव 22 अप्रैल से होगी शुरूवीडियो में चिरंजीवी ने कहा, “22 अप्रैल से फ्री वैक्सीन ड्राइव शुरू होगी। मैं 45 साल से अधिक उम्र के सिने वर्कर्स और जर्नलिस्टों से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं। अगर आपके लाइफ पार्टनर भी इस उम्र की लिस्ट में आते हैं, तो उन्हें भी वैक्सीन लगवाने के लिए लेकर आएं। ये वैक्सीन ड्राइव एक महीने तक चलेगी।”

తెలుగు చిత్ర పరిశ్రమలోని సినీ కార్మికులని,సినీ జర్నలిస్టులని కరోనా బారి నుంచి రక్షించుకునేందుకు కరోనా క్రైసిస్ ఛారిటీ #CCC తరుపున ఉచితంగా అందరికి వాక్సినేషన్ వేయించే సదుపాయం అపోలో 247 సౌజన్యంతో చేపడుతున్నాం. Lets ensure safety of everyone.#GetVaccinated#WearMask #StaySafe pic.twitter.com/NpIhuYWlLd

— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) April 20, 2021

पिछले साल चिरंजीवी ने रिलीफ फंड में दान किए थे 1 करोड़ रुपएपिछले साल वरुण तेज, रवि तेजा, विश्व सेन, साई धर्म तेज और शरवानंद जैसे कई तेलुगु एक्टर्स ने कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कोरोना क्राइसिस चैरिटी को फंड डोनेट किया था। चिरंजीवी ने भी डेली वेज वर्कर्स की मदद की थी। वरुण तेज और रवि तेजा ने 20-20 लाख रुपयए डोनेट किए थे। शर्वानंद ने 15 लाख और साई धर्म तेज और विश्वक सेन ने 10 लाख और 5 लाख रुपए दान किए थे। वहीं चिरंजीवी ने 1 करोड़ रुपए रिलीफ फंड में दान किए थे।

लॉकडाउन के कारण डेली वेज वर्कर्स की जिंदगी पर काफी असर पड़ रहाचिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था, “कोरोनावायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। लेकिन, इससे डेली वेज वर्कर्स की जिंदगी पर काफी असर पड़ रहा है। ये सब देखते हुए मैं फिल्म वर्कर्स के लिए रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपए दान कर रहा हूं।” उस वक्त चिरंजीवी के इस कदम की फैंस ने काफी तारीफ की थी और अब एक बार फिर इस मुश्किल समय में वे मदद के लिए आगे आए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बॉलीवुड ब्रीफ:तापसी पन्नू ने तेलुगु फिल्म ‘मिशान इम्पॉसिबल’ साइन की, अक्षय-नुपूर का म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’ हुआ रिलीज

News Blast

कभी सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहरिया के साथ रिलेशन में थीं सारा अली खान, फिल्मों में आने से पहले हुआ था ब्रेकअप

News Blast

‘कश्मीरियत’ से वापसी कर रहीं जरीना वहाब, डायरेक्टर बोले- अबतक कश्मीर और सेना की नकारात्मक छवि ही दिखाई गई

News Blast

टिप्पणी दें