May 10, 2024 : 10:19 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस: नरेन्द्र मोदी ने कहा -भाजपा कोई चुनाव जीतने वाली मशीन नहीं, दिलों को जीतने का अभियान है

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली4 घंटे पहले

कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘भारतीय जनता पार्टी कोई चुनाव जीतने वाली मशीन नहीं है। यह लोगों के दिलों को जीतने का अभियान है, जो आगे भी जारी रहेगा।’ प्रधानमंत्री मंगलवार, छह अप्रैल को भाजपा के 41वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार में रहे या बाहर, हमेशा लोगों की सेवा की है। इसीलिए लोग उसे गले लगा रहे हैं।

जो भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन कहते हैं, वे दोहरे मापदंडों वाले लोग हैं। वे न देश के लोगों की परिपक्वता को समझते हैं, न उनकी आशाओं, अपेक्षाओं, उनके सपनों को अहमियत देते हैं। यही वजह है कि जब वे (विपक्षी दल) खुद जीतते हैं तो उस जीत को हर तरह से सही ठहराते हैं। लेकिन जब भाजपा जीतती है तो उसके खिलाफ भ्रम और गलतफहमियां फैलाते हैं।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘केंद्र के कृषि कानूनों, नागरिकता संशोधन कानून, श्रम कानूनों आदि पर इरादतन इसी तरह की गलतफहमियां फैलाई। लोगों को बताने की कोशिश की गई कि किसानों की जमीनें हड़प ली जाएंगी। नागरिकता छीन ली जाएगी।

संविधान बदला जाएगा। हालांकि ये कोशिशें विफल कर दीं। फिर भी भाजपा के सामने आज ये बड़ी चुनौती है। इसके प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं को सचेत रहना है। आम जनता को भी इस साजिश के प्रति सावधान करना है।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

300 करोड़ रु का ड्रायफ्रूट कोल्ड स्टोरेज में, एक ट्रक स्टॉक करने के लिए 40 हजार रुपए किराया देना पड़ रहा है

News Blast

जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन:सीएम के नाम डीसी को 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, इनका समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

News Blast

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 5493 मरीज मिले, यह मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या, कल भी 53 सौ से ज्यादा पॉजिटिव मिले थे

News Blast

टिप्पणी दें