May 15, 2024 : 8:41 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मां ने जान दी और दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने पंखे से लटक की खुदकुशी, महिला के दोनों बच्चे बाथरूम में अचेत मिले

[ad_1]

Hindi NewsLocalDelhi ncrPolice Constable’s Wife Hangs Herself From The Fan, Both Of The Woman’s Children Are Unconscious In The Bathroom

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

कॉपी लिंकइसी बिल्डिंग में कांस्टेबल का परिवार रहता था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। - Dainik Bhaskar

इसी बिल्डिंग में कांस्टेबल का परिवार रहता था। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

महिला का कांस्टेबल पति वसंत विहार थाने में है तैनात, दोनों बच्चों को कराया गया अस्पताल में भर्तीचश्मदीद का दावा- दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे हुए थे, वसंतकुंज साउथ इलाके के घिटौरनी का मामला

वसंतकुंज साउथ इलाके में एक फ्लैट के अंदर महिला की लाश पंखे से लटकी मिली, जबकि उसके दोनों बच्चे बाथरुम में अचेत पड़े मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इनमें तीन महीने के छोटे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृत महिला की पहचान राजेश के तौर पर हुई। देर शाम इस घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। महिला का पति दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

डीसीपी साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक इंगित प्रताप सिंह ने बताया गुरुवार देर शाम 7 बजकर 54 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। कॉलर ने बताया मंगू मोहल्ला गुल्लू की बिल्डिंग में उसकी पत्नी और दो बच्चे कमरे के अंदर हैं जो दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। यह कॉल वसंत विहार थाने में तैनात कांस्टेबल सुशील ने की थी। यह पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घिटौरनी गांव में दूसरी मंजिल पर फ्लैट अंदर से बंद मिला। पुलिस दरवाजा तोड़ घर के अंदर दाखिल हुई जहां एक कमरे में महिला की लाश पंखे से लटकी मिली। वहीं बाथरुम में दो बच्चे अचेत हालत में पड़े मिले।

दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे थे

मौके पर मौजूद चश्मदीद का कहना है दोनाें बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। बच्चों के मुंह पर खून के कुछ निशान भी थे। वे अधमरी हालत में थे। उनकी सांस चल रही थीं। यह देख पुलिस ने फौरन इन बच्चों को फॉर्टिज हॉस्पिटल पहुंचाया। इनमें बड़ा लड़का तीन साल का है, जबकि छोटे की उम्र महज तीन महीने है। छोटे बच्चे की हालत गंभीर बतायी गई है। इस घटना के बारे में कांस्टेबल के भाई और मां को सूचना दे दी गई है।

2014 में हुई थी महिला की शादी

पुलिस की जांच में पता चला है कांस्टेबल सुशील की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। कांस्टेबल मूलरुप से राजस्थान का रहने वाला है। वह शाम को अपने घर लौटा तो उसे दरवाजा बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है इस महिला ने खुदकुशी की है। संभवत, यह कदम उठाए जाने से पहले उसने ही अपने बच्चों को मारने की कोशिश की हो। अब पुलिस महिला और कांस्टेबल के रिलेशन कैसे थे, इसका पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई नोट नहीं मिला है। केस की तफ्तीश अभी जारी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मूर्ति छूने, प्रसाद बांटने और जल छिड़कने पर पाबंदी; भजन मंडलियों को भी इजाजत नहीं, बैठने के लिए चटाई घर से ले जानी होगी

News Blast

कैच द रेन कैम्पेन: प्रधानमंत्री मोदी आज जल शक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे; पूरे देश में 30 नवंबर तक चलेगी मुहिम

Admin

रूस-यूक्रेन संकट: रूस से गैस नहीं आई तो ठंड से जम जाएगा यूरोप, हालात इतने ख़राब कैसे हुए?

News Blast

टिप्पणी दें