May 18, 2024 : 12:07 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: वोटों की गिनती जारी; 5 वार्डों में से 4 में AAP प्रत्याशी आगे, एक वार्ड में कांग्रेस कैंडिडेट को बढ़त

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली3 मिनट पहले

कॉपी लिंकफोटो एक काउंटिंग सेंटर के बाहर की है। MCD के 5 वार्डों के लिए 28 फरवरी को वोटिंग हुई थी। - Dainik Bhaskar

फोटो एक काउंटिंग सेंटर के बाहर की है। MCD के 5 वार्डों के लिए 28 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 वार्डों के उपचुनाव की काउंटिंग चल रही है। ये वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, रोहिणी-सी और चौहान बांगड़ हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) चार वार्डों में आगे चल रही है। चौहान बांगड़ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी लीड बनाए हुए है।

इन वार्डों के लिए AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इनमें से 4 में पहले भी AAP के पार्षद थे। सिर्फ शालीमार बाग नॉर्थ भाजपा के कब्जे में था। इन वार्डों के उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान 50.86% से ज्यादा वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा (59.19%) वोटिंग कल्याणपुरी वार्ड में हुई थी। सबसे कम (43.23%) शालीमार बाग वार्ड में हुई थी।

MCD की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव को अगले साल होने वाले MCD चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा और कांग्रेस ने इसमें पूरी ताकत झोंक दी थी। AAP की तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रचार की कमान संभाली थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मांगों को लेकर आशा वर्करों ने प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र

News Blast

19 सीटों पर वोटिंग जारी; 2 प्रदेशों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुने गए, गुजरात की 4 में से 1 सीट पर कांटे की टक्कर

News Blast

कोरोना ने कलाकारों की कमर तोड़ दी, दिहाड़ी मजदूरों जैसी हो गई जिंदगी, कई सब्जी बेचकर कर रहे गुजारा 

News Blast

टिप्पणी दें