May 21, 2024 : 2:35 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 100 अंक नीचे 51,200 स्तर पर पहुंचा, सबसे ज्यादा ऑटो शेयरों में गिरावट

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंक

शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। BSE सेंसेक्स 103 अंकों की गिरावट के साथ 51,206.33 पर और निफ्टी 39 अंक नीचे 15,067.50 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर में गिरावट है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

BSE पर 1,531 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 852 शेयर बढ़त और 589 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी घटकर 202.88 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह बुधवार को 203 लाख करोड़ रुपए रहा था।

11 फरवरी को ITC, ACC सहित 442 कंपनियों के नतीजे आएंगेगुरुवार को ITC, कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ACC, अशोक लेलैंड, अतुल ऑटो, बजाज हिंदुस्तान सुगर, बॉश, इंफीबीम एवेन्यू, ऑयल इंडिया, पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, जी मीडिया कॉर्पोरेशन सहित 442 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

वैश्विक बाजारों में लगातार दूसरे दिन सपाट कारोबारगुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में सपाट कारोबार हो रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.43% की बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में गिरावट है। इससे पहले अमेरिका का डाऊ जोंस, नैस्डैक, S&P 500 और यूरोप के बाजार सपाट बंद हुए थे।

घरेलू निवेशकों ने 10 फरवरी को जमकर की बिकवालीबुधवार को BSE सेंसेक्स 19.69 अंक नीचे 51,309.39 पर और निफ्टी 2.80 अंक नीचे 15,106.50 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,786.97 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,075.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE …

09:15 AM BSE सेंसेक्स 143.55 अंक नीचे 51,165.84 पर और निफ्टी 33.25 नीचे 15,073.25 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

2 ऑनलाइन पेमेंट और 1 इंश्योरेंस एग्रीगेटर का IPO जल्द:पेटीएम, पॉलिसीबाजार और मोबिक्विक जुटाएंगी 25 हजार करोड़, पॉलिसीबाजार सेबी को जल्द देगी IPO के लिए अर्जी

News Blast

MP Board Results 2022

News Blast

आरोग्य सेतु ऐप के डाटा की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं अधिकांश भारतीय, डाटा बेचे जाने और गलत इस्तेमाल की आशंका जताई

News Blast

टिप्पणी दें