May 19, 2024 : 5:39 AM
Breaking News
खेल

हिटमैन का नया रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज; सचिन-धोनी 60-60 सिक्स ही लगा सके

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिडनी24 दिन पहले

कॉपी लिंक

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन नॉथन लियोन की गेंद पर सिक्स लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, ये रिकॉर्ड टेस्ट, वनडे और टी-20 के छक्कों को मिलाकर है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 76, टी 20 में 15 और टेस्ट में 9 छक्के लगाए हैं। इंटरनेशनल करियर में उन्होंने अब तक 424 छक्के लगाए हैं।

रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60-60 छक्के लगाए हैं।

रोहित के बाद मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए

रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम है। मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 63 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम ने भी 61 छक्के लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स

प्लेयरसिक्सरोहित शर्मा100इयोन मॉर्गन63ब्रैंडन मैकुलम61सचिन तेंदुलकर60एमएस धोनी60

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में रोहित 26 रन बना सके

टेस्ट टीम में एक साल बाद वापसी करने वाले रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 26 रन ही बना पाए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 70 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। रोहित 6 टेस्ट की 7 पारियों में बतौर ओपनर खेले हैं। इन पारियों में उन्होंने 176, 127, 14, 212, 6, 21 और 26 रन बनाए हैं। 32 टेस्ट खेल चुके रोहित का बेस्ट स्कोर 212 रन है, यह उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

किसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैट्समैन

प्लेयरछक्केखिलाफक्रिस गेल130इंग्लैंडरोहित शर्मा100ऑस्ट्रेलियाक्रिस गेल87न्यूजीलैंडशाहिद अफरीदी86श्रीलंका

[ad_2]

Related posts

सिडनी टेस्ट में विवाद: लगातार दूसरे दिन सिराज पर नस्लीय टिप्पणी, पुलिस ने 6 से ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम से बाहर किया

Admin

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन बोले- भाग्यशाली हूं कि कोहली के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला, कम उम्र से उनके खेल को देख रहा

News Blast

ऋषभ पंत बने पहले ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था शादार प्रदर्शन, जो रूट और पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़ा

Admin

टिप्पणी दें