May 7, 2024 : 4:16 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

नई प्रजाति: अमेरिका के वर्षावन में मिली फ्रेंच फ्राय जैसी दिखने वाली फूलों की प्रजाति, कई दशकों जंगल में छिपा हुआ था फूल

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक महीने पहले

कॉपी लिंकअलग किस्म के फूल की नई प्रजाति का नाम सायनिया हेलुएनसिस हैइसे संरक्षित करने के लिए नर्सरी में उगाएंगे वैज्ञानिक

अमेरिका के वर्षावन में पौधों की नई प्रजाति मिली है। ये देखने में फ्रेंच फ्राय जैसी दिखती है। विशेषज्ञों का मानना है, यह अपनी तरह की दुनिया की पहली प्रजाति है। फूलों की इस नई किस्म का नाम सायनिया हेलुएनसिस है। हवाई के वर्षावनों में मिली इस प्रजाति का एक हिस्सा अलग किया गया है, इसे वैज्ञानिक नर्सरी में उगाएंगे।

जंगल की गहराई में मिला पौधा

हवाई के डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नेचुरल रिसोर्सेस के पौधों के विशेषज्ञ मैथ्यु कीर का कहना है, ऐसे दुर्लभ पौधों को नर्सरी में लगाकर संरक्षित किया जा रहा है। इसकी खोज पौधों के विशेषज्ञ हैंक ओपनहीमर और उनकी टीम ने मिलकर की है। यह पौधा जंगह की गहराई में मिला है।

जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई।

जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई।

इसे संरक्षित करने की तैयारी

एक्सपर्ट के मुताबिक, जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई। अभी तक दूसरी जगह पर यह प्रजाति नहीं मिल सकी है, इसलिए इसे संरक्षित करने की तैयारी चल रही है।

डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नेचुरल रिसोर्सेस ने सोशल मीडिया पर इस पौधे की तस्वीरें शेयर कीं। बताया, कैसे ये पौधे ऊंचाई पर लम्बे समय से छिपे हुए थे। पौधों के विशेषज्ञ स्टीव पर्लमैन कहते हैं, ‘धरती पर पौधों की ऐसी भी प्रजातियां हैं जिसे हमने आज तक नहीं देखा। इसलिए ऐसे पौधों के लिए हम सर्चिंग करते रहेंगे।’

पौधे को ढूंढने वाली टीम का कहना है, हवाई यूनिवर्सिटी के पौधों की प्रजाति को बचाने के लिए प्रोग्राम तैयार किया है। इसमें विलुप्ति की कगार पर खड़े 250 पौधों के नाम शामिल हैं। इसमें हाल ही में मिली नई प्रजाति का नाम भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

[ad_2]

Related posts

फेफड़े की डैमेज करने वाली बीमारी: सांस लेने पर तेज आवाज आना और छाती में जकड़न है सीओपीडी का लक्षण, सर्दियों में इससे ऐसे बचें

Admin

1 जुलाई का मूलांक 1 और भाग्यांक 3 है, ऑफिस में स्थान बदल सकता है, वरिष्ठ अधिकारियों की मदद मिल सकती है

News Blast

ग्लोबल वार्मिंग से घटेंगे डेंगू के मामले: गर्मी बढ़ने पर डेंगू फैलाने वाले मच्छर सुस्त पड़ जाते है, ये न उड़ पाते हैं और न संक्रमित करने लायक बचते हैं; अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

Admin

टिप्पणी दें