May 17, 2024 : 7:29 AM
Breaking News
MP UP ,CG

दिन में डेब नदी पर किया माता का विसर्जन, रात में किया रावण दहन

धनोरा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गांव में भी लोगों ने दो दिन तक नवमीं मनाई। गांव के कुछ लोगों ने रविवार को दिन में माता का विसर्जन कर शाम को रावण दहन कर दशहरा मनाया। वहीं कुछ ने सोमवार को माता का विसर्जन कर दशहरा मनाया। सोमवार को नाले पार क्रांति चौक पर युवा क्रांति पैनल द्वारा विराजित माता का विसर्जन किया गया। समिति सदस्य कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए माता की प्रतिमा को ट्रैक्टर पर रखकर 3 किमी दूर धनोरी स्थित डेब नदी पर बने तालाब पर ले गए।

इस दौरान क्रांति पेनल के समिति सदस्य ही मौजूद रहे। रात में रावण के पुतले का दहन किया। वहीं धनोरा से 5 किमी दूर ग्राम रलावती में माता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने प्रसाद लिया। भंडारे में धनोरा के लोग भी शामिल हुए।

Related posts

इंदौर में बच्चाें का होगा सीरो सर्वे:इंदौर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों में जांचेंगे एंटीबॉडी, 40 टीमें लेंगी सैंपल

News Blast

BJP विधायक के काफिले से यातायात नियम और व्यवस्था ध्वस्त:लग्जरी गाड़ियों की खिड़कियों पर खड़े रहे समर्थक, वन-वे हुआ हाईवे; वीडियो बना रहा युवक गिरने से बचा

News Blast

समीक्षा बैठक में चालू परियोजनाओं की हकीकत से रूबरू हांगे मुख्यमंत्री, देव दीपावली को लेकर भी अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

News Blast

टिप्पणी दें