May 21, 2024 : 7:50 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

धर्म ग्रंथों में बताया है कि नहाने के बाद ही खाना चाहिए खाना, आयुर्वेद के मुताबिक इससे अच्छी रहती है सेहत

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • It Has Been Told In Religious Texts That Food Should Be Eaten Only After Bathing, According To Ayurveda, It Is Good For Health.

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बिना नहाए कुछ भी खाने से बचना चाहिए, लेकिन जरूरत हो तो दूध, फल या औषधि ली जा सकती है

हिंदू धर्म में परंपरा है कि नहाने के बाद ही खाना खाया जाता है। महाभारत, स्मृति ग्रंथों और पुराणों में बिना नहाए भोजन करने की मनाही है। धर्म ग्रंथों का कहना है कि नहाने के बाद पवित्र होकर ही भोजन करना चाहिए। बिना नहाए भोजन करना पशुओं के समान है और अपवित्र भी माना गया है। माना जाता है ऐसा करने से दोष लगता है। कुछ ग्रंथों में कहा गया है कि बिना नहाए भोजन कर लेने से दरिद्रता आती है। यानी आलस्य बढ़ने लगता है। हालांकि मौजूदा समय में इन बातों पर गौर नहीं किया जाता, लेकिन इस तथ्य के पीछे धार्मिक कारण के अलावा आयुर्वेदिक महत्व भी है।

पाचन में होती है आसानी
आयुर्वेदिक हॉस्पिटल वाराणसी के चिकित्सा अधिकारी प्रशांत मिश्र के मुताबिक नहाने से शरीर के हर हिस्से को नया जीवन मिलता है। सेहत के नजरिये से देखा जाए तो शरीर में पिछले दिन का मौजूद हर तरह का मैल नहाने से साफ हो जाता है। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति भी आ जाती है, जिससे स्वाभाविक रूप से भूख लगती है। उस समय भोजन करने से भोजन का रस शरीर के लिए पुष्टिवर्धक होता है। जबकि नहाने से पहले खाना खाने से पेट की जठराग्नि उसे पचाने में लग जाती है।

  • खाना खाने के बाद नहाने से शरीर ठंडा हो जाता है, जिससे पेट की पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। इसके कारण हमारा आंत्रशोध कमजोर होता है, कब्ज की शिकायत रहती है और भी कई तरह के रोग हो जाते हैं। जरूरत हो तो नहाने से पहले गन्ने का रस, पानी, दूध, फल या औषधि ली जा सकती है क्योंकि, इनमें पानी ज्यादा होता है। जिससे ये जल्दी पच जाते हैं।

Related posts

ब्रेन ट्यूमर डे: सुबह सिरदर्द के साथ नींद का टूटना है ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, यह शरीर के दूसरे हिस्सों तक भी पहुंच सकता है; इसलिए लक्षण दिखते अलर्ट हो जाएं

Admin

जब तक सफलता मिल न जाए, तब तक किसी भी तरह की लापरवाही न करें, कई बार अंतिम पड़ाव पर काम बिगड़ जाते हैं

News Blast

शनिवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 5 है, नया काम करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक है, झूठ बोलने से बचें, वरना हानि हो सकती है

News Blast

टिप्पणी दें