May 19, 2024 : 7:40 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

लडक़ी करती थी दो से प्यार, दोनों गुटों में झड़प, एक की माैत, एक घायल

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कंझावला इलाके में देर रात हुई वारदात

कंझावला इलाके में बीती रात गर्लफ्रेंड को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट पर बेसबॉल, ईंट व तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मृतक युवक की पहचान शौकत के रूप में हुई है, जबकि घायल रेहान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस उनके बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शौकत परिवार के साथ जेजे कॉलोनी सवादा, कंझावला इलाके में रहता था। वह अपने पिता की परचून की दुकान पर बैठता था। पुलिस को बीती रात करीब 11.15 बजे जेजे कॉलोनी सवादा इलाके में झगड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर भारी मात्रा में ईंट, पत्थर व खून पड़ा हुआ था। रेहान और शौकत घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह डॉक्टरों ने शौकत को मृत घोषित कर दिया।

लडक़ी करती थी दो से प्यार, बना विवाद का कारण
रेहान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह इग्नू से दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। ओ-ब्लॉक में रहने वाला दोस्त सैदर एक लड़की से प्यार करता है। जबकि एम-ब्लॉक में रहने वाले अंकित से भी वही लड़की प्यार करती है। कुछ ही दिन पहले सैदर ने लड़की से पूछा था कि वह दोनों में से किससे प्यार करती है। लड़की ने सैदर से प्यार करने की बात कही थी। अंकित को जब सैदर से प्यार करने की बात पता चली। अंकित का लड़की से झगड़ा भी हुआ था।

0

Related posts

सीओ-एसओ की आपसी खींचतान में 8 पुलिसवालों की जान गई, नेताओं से लेकर सीनियर पुलिस अफसर तक सवालों के घेरे में

News Blast

एक महीने पहले रिटायर हुए पायलट की संदिग्ध मौत, 200 क्रू मेंबर्स पर मंडराया कोरोना का खतरा, सभी को क्वारैंटाइन किया गया

News Blast

दूतावास से भारतीयों को वापस बुलाने की तैयारी:तालिबान अफगानिस्तान के 421 जिलों में से एक तिहाई जिलों पर कब्जा जमा चुका, एक-दो महीने में काबुल तक पहुंच सकता है

News Blast

टिप्पणी दें