May 14, 2024 : 9:47 PM
Breaking News
MP UP ,CG

ग्रामीण क्षेत्रों में किया शांति सद्भाव के लिए जन जागरण

गंजबासौदा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर शांति का संदेश देने के लिए प्रसून ने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति दिवस का आयोजन कर ग्रामीणों को भाईचारे और आपसी सद्भाव के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रमोद पटेरिया ने ग्रामीणों को बताया कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे 24 घंटे की अहिंसा और संघर्ष विराम के अवलोकन के माध्यम से शांति के आदर्शों को मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न किया जाता है।

इस वर्ष स्पष्ट है कि हमारा दुश्मन मानव नहीं है बल्कि एक अज्ञात वायरस है जो हमारे स्वास्थ्य, सुरक्षा और जीवन को खतरा खड़ा कर रहा है। कोविड-19 ने हमारी दुनिया को उथल-पुथल कर दिया है। लोगों के सामने न सिर्फ मुसीबत खड़ी कर दी है बल्कि आर्थिक रूप से भी कमजोर कर दिया है। हमारा उद्देश्य है कि शांति, सद्भावना और एकता की भावना के साथ इसका मुकाबला करें। अपनी विकास की गति को भी धीमा न होने दें।

0

Related posts

बुदनी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से करबला खदान का नजारा:एनजीटी की रोक के पहले दिन का हाल; नर्मदा में डेढ़ दर्जन डंपरों से रेत चोरी

News Blast

मुंबई से एप्पल कंपनी का नकली माल लाकर जेल रोड पर बेच रहे थे, पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया

News Blast

Bharat Bandh: 28-29 मार्च को रहेगा भारत बंद, 7 प्वाइंट्स में समझें आप पर क्या होगा असर

News Blast

टिप्पणी दें